Get App

Axis Bank पर मेहरबान ब्रोकरेज, मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी

Banking Stocks: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव है और यह एक फीसदी से अधिक फिसल गया। हालांकि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) के मुताबिक निवेश के लिए यह काफी आकर्षक है। जानिए ब्रोकरेज को एक्सिस बैंक पर भरोसा क्यों है और इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस क्या है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 4:04 PM
Axis Bank पर मेहरबान ब्रोकरेज, मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी
जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक Axis Bank के शेयर अभी अगले 12 महीने के अनुमान बुक वैल्यू के हिसाब से इसके शेयर 18 गुना पर है। यह ICICI Bank और HDFC Bank के मुकाबले 25 फीसदी डिस्काउंट पर है।

Banking Stocks: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव है और इंट्रा-डे में यह एक फीसदी से अधिक फिसल गया। हालांकि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) के मुताबिक निवेश के लिए यह काफी आकर्षक है। एक्सिस बैंक को 18 फीसदी का टिकाऊ RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) हासिल करने को लेकर भरोसा और इसका मानना है कि इसके फंडिंग प्रोफाइल में सुधार पर फोकस से इसकी वोलैटिलिटी कम होगी और नेट इंटेरेस्ट मार्जिन में भी सुधार होगा। इस वजह से जेफरीज निवेश के लिए काफी आकर्षक बैंकिंग शेयर मान रहा है। आज की बात करें तो दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.96फीसदी की गिरावट के साथ 980.30 रुपये (Axis Bank Share Price) पर बंद हुआ है।

Axis Bank की क्या है स्थिति और आगे कैसा रहेगा कारोबार

जेफरीज ने अमेरिका में हाल ही में निवेशकों की एक बैठक आयोजित की थी, इसमें एक्सिस बैंक के सीईओ से बाचतीत के आधार पर ब्रोकरेज ने एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक का फोकस डिपॉजिट्स में टर्म और सेविंग डिपॉजिट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने पर है। इसके लिए कस्टमर एक्सपीरिएंस को सुधारने, ब्रांच स्टॉफ को फिर से ओरिएंटेशन, कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट्स पर फोकस और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर फोकस किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में 18-24 महीने लग सकते हैं।

बैंक के मैनेजमेंट का मानना है कि बैंकिंग का क्रेडिट ग्रोथ करीब 12-13 फीसदी को बनाए रख सकता है और इससे भी करीब 4-5 फीसदी ऊपर यानी 16-19 फीसदी की दर से यह बढ़ सकता है। जेफरीज के मुताबिक कॉरपोरेट लेंडिंग में प्राइसिंग माहौल सुधरा है तो एक्सिस बैंक की हिस्सेदारी और बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें