Get App

Axis Bank पर 5100 करोड़ के घोटाले का आरोप, 2% लुढ़के शेयर, जानिए क्या है मामला

Axis Bank Share Price : एक्सिस बैंक पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 5100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। यहां हमने पूरा मामला बताया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 15, 2024 पर 5:25 PM
Axis Bank पर 5100 करोड़ के घोटाले का आरोप, 2% लुढ़के शेयर, जानिए क्या है मामला
एक्सिस बैंक के शेयरों में आज 15 फरवरी को 2 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई।

Axis Bank share price : प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक के शेयरों में आज 15 फरवरी को 2 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक 2.11 फीसदी गिरकर 1072.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक पर 5100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,151.50 रुपये और 52-वीक लो 814.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.30 लाख करोड़ रुपये है।

Axis Bank पर 5100 करोड़ के घोटाले का आरोप

एक्सिस बैंक पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 5100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बार एंड बेंच वेबसाइट ने कहा कि स्वामी ने आरोप लगाया कि एक्सिस बैंक ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) के शेयरों में ट्रांजेक्शन के माध्यम से गलत तरीके से लाभ कमाया है। स्वामी ने कोर्ट से ट्रांजेक्शन की एक्सपर्ट्स की एक कमेटी से जांच कराने की मांग की है।

स्वामी ने कहा, "मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने धोखाधड़ी से मैक्स लाइफ शेयरधारक-एक्सिस बैंक और उसकी ग्रुप कंपनियों (एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड और एक्सिस कैपिटल लिमिटेड) को अनुचित लाभ/लाभ कमाने की अनुमति दी। इंश्योरेंस रेगुलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए, गैर-पारदर्शी तरीके से इक्विटी शेयरों की बिक्री/खरीद की।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें