Get App

Zee Entertainment: शेयर में दिखी 6% तक की गिरावट, Q2 में मुनाफा गिरने के बाद जमकर बिकवाली

Zee Entertainment Enterprises: कुल कंसोलिडेटेड आय 12.6 प्रतिशत बढ़कर 2,247.2 करोड़ रुपये हो गई। कुल खर्च एक साल पहले के मुकाबले 16.15 प्रतिशत बढ़कर 2,184.1 करोड़ रुपये के रहे। मुनाफे में 37.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई

Ritika Singhअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 1:19 PM
Zee Entertainment: शेयर में दिखी 6% तक की गिरावट, Q2 में मुनाफा गिरने के बाद जमकर बिकवाली
ZEEL के शेयर ने 52 सप्ताह का नया निचला स्तर क्रिएट किया है।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयरों में 2 नवंबर को गिरावट है। BSE पर दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत तक गिरा और 52 सप्ताह का नया निचला स्तर 62.22 रुपये क्रिएट किया। कंपनी का मुनाफा गिरने से शेयर में बिकवाली का दबाव है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (कंपनी के मालिकों के लिए) सालाना आधार पर 37.5 प्रतिशत घटकर 47.8 करोड़ रुपये रह गया। इसका मुख्य कारण विज्ञापन और प्रचार पर अधिक खर्च होना और विज्ञापन से रेवेन्यू पर पड़ा असर है।

एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 76.5 करोड़ रुपये था। कुल कंसोलिडेटेड आय 12.6 प्रतिशत बढ़कर 2,247.2 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1,995.6 करोड़ रुपये थी। यह ग्रोथ डिजिटल बिजनेस के कारण रही। कुल खर्च एक साल पहले के मुकाबले 16.15 प्रतिशत बढ़कर 2,184.1 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1,880.3 करोड़ रुपये के थे। फीफा 2026 के कारण विज्ञापन और प्रचार पर अधिक खर्च और अन्य पहलों में निवेश के चलते कुल खर्च में बढ़ोतरी हुई है।

ZEEL की फीफा के साथ 8 साल (2026 से 2034 तक) की मीडिया राइट्स पार्टनरशिप है। इसके तहत, कंपनी के पास भारत और उपमहाद्वीप में फीफा के 39 प्रमुख इवेंट्स के लिए एक्सक्लूसिव टेलीविजन और डिजिटल प्रसारण अधिकार हैं।

विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से कितना रेवेन्यू हासिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें