इंजीनियर्स इंडिया के शेयरों में 2 नवंबर को दिन में 14.6 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई पर शेयर 288.45 रुपये के हाई तक गया। कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी से शेयर में अच्छी तेजी है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 135.5 प्रतिशत बढ़कर 19,667.66 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 8348.66 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10.5 प्रतिशत गिरकर 82,419.76 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 92,128.91 करोड़ रुपये था।
कंपनी के कुल खर्च 66,200.39 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 81,222.89 करोड़ रुपये के थे। इंजीनियर्स इंडिया में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.32 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
1.5 रुपये का डिविडेंड घोषित
इंजीनियर्स इंडिया के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.5 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 नवंबर 2026 है। डिविडेंड का पेमेंट 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1 और 1.50 रुपये का अंतरिम और 2.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।