Get App

Axis Finance जुटाएगी रिकॉर्ड ₹2250 करोड़, एक्सिस बैंक और केदार कैपिटल करेंगे निवेश, ये है प्लान

Axis Finance Capital Raise: एक्सिस ग्रुप की एनबीएफसी एक्सिस फाइनेंस ₹2250 करोड़ का रिकॉर्ड फंड जुटाने जा रही है। खास बात ये है कि पहली बार यह किसी बाहरी निवेशक से फंड जुटाएगी तो साथ ही इसमें एक्सिस बैंक का राइट्स इश्यू भी शामिल है। डिटेल्स में पढ़ें और जानिए कि यह पूंजी जुटाने से एक्सिस फाइनेंस को क्या फायदा होगा और एक्सिस बैंक का क्या कहना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 8:30 AM
Axis Finance जुटाएगी रिकॉर्ड ₹2250 करोड़, एक्सिस बैंक और केदार कैपिटल करेंगे निवेश, ये है प्लान
दिग्गज एनबीएफसी एक्सिस फाइनेंस (Axis Finance) ने शनिवार 25 अप्रैल को ₹2250 करोड़ के प्राइमरी कैपिटल जुटाने का ऐलान किया।

दिग्गज एनबीएफसी एक्सिस फाइनेंस (Axis Finance) ने शनिवार 25 अप्रैल को ₹2250 करोड़ के प्राइमरी कैपिटल जुटाने का ऐलान किया। इसमें पैरेंट कंपनी एक्सिस बैंक की तरफ से ₹1,500 करोड़ का राइट्स इश्यू और केदार कैपिटल (Kedaara Capital) की प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए ₹750 करोड़ का निवेश शामिल है। यह पहली बार होगा, जब एक्सिस फाइनेंस पहली बार किसी बाहरी निवेशक से फंड जुटाएगी और साथ ही इसके लिए यह अब तक का सबसे बड़ा प्राइमरी फंडरेज भी है। हालांकि केदार कैपिटल के निवेश पर नियामकीय मंजूरी लेनी होगी। इस मामले में मॉर्गन स्टैनले और एक्सिस कैपिटल वित्तीय तौर पर सलाह दे रहे हैं तो कानूनी सलाह सिरील अमरचंद मंगलदास, और वेरिटास लीगल दे रहे हैं

Axis Finance इस कारण जुटा रही पूंजी

एक्सिस फाइनेंस का कहना है कि पूंजी जुटाने से उसकी टियर 1 कैपिटल और ओवरऑल कैपिटल एडेकेसी मजबूत होगी, जिससे वह रिटेल, एमएसएमई और होलसेल सेगमेंट्स में अधिक से अधिक कर्ज बांटने के लिए तैयार होगी। एक्सिस फाइनेंस सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड, दोनों प्रकार के लोन्स में अपनी पहुंच के साथ एक डाईवर्सिफाइड लेंडिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है।

एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ यानी सीएमडी अमिताभ चौधरी का कहना कि यह निवेश एनबीएफसी बिजनेस को बढ़ाने के लिए ग्रुप की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दिखाता है। एक्सिस फाइनेंस के सीएमडी साई गिरिधर का कहना है कि देश में लोन की मांग लगातार बढ़ रही है और अतिरिक्त पूंजी से टेक्नोलॉजी और डिस्ट्रीब्यूशन में ग्रोथ और निवेश को सपोर्ट मिलेगा। केदार कैपिटल के सुनीश शर्मा का कहना है कि उसे देश के क्रेडिट मार्केट में काफी मौका दिख रहा है और एक्सिस फाइनेंस को इसकी डाइवर्सिफाइड लेंडिंग प्रेजेंस से फायदा होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें