B L Kashyap and Sons Shares: इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी बीएल कश्यप एंड संस (B L Kashyap and Sons) के शेयरों में गुरुवार 19 फरवरी को तेज खरीदारी देखने को मिली। कंपनी को 300 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में 9% तक की तेजी देखने को मिली। सुबह 9:40 बजे के आसपास शेयर 5.73% की बढ़त के साथ 53.16 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।
ग्रेटर नोएडा में हाउसिंग प्रोजेक्ट
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे CRC ग्रीन्स से 300 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के सिविल और स्ट्रक्चरल कार्यों के निर्माण और सुपरविजन से जुड़ा है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि 17 फरवरी 2026 को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त हुआ और उसे स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही, कंपनी ने बताया कि ऑर्डर देने वाली इकाई में उसके प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है। यह संबंधित पक्ष (Related Party) का लेनदेन भी नहीं है।
तिमाही नतीजे भी रहे मजबूत
इससे पहले 11 फरवरी 2026 को बीएल कश्यप एंड संस ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 11.83 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1.1 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफे में बड़ा उछाल दर्ज हुआ।
रेवेन्यू भी बढ़कर 323.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 241.86 करोड़ रुपये था। मजबूत तिमाही प्रदर्शन और नए बड़े ऑर्डर के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।