Baazar Style Retail Share Price: एक झटके में बिके ₹163 करोड़ के शेयर, 5% उछाल के साथ अपर सर्किट

Baazar Style Retail Share Price: ब्लॉक डील में क्यूपिड के आदित्य हलवासिया के खरीदार होने की संभावना है। बाजार स्टाइल रिटेल, स्टाइल बाजार के नाम से ऑपरेट करती है। शेयर 2 सप्ताह में 38 प्रतिशत और एक सप्ताह में 14 प्रतिशत मजबूत हुआ है

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 11:43 AM
Baazar Style Retail के 45 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ है।

फैशन रिटेलर बाजार स्टाइल रिटेल के शेयरों में 17 अगस्त को 5 प्रतिशत की तेजी आई। BSE पर शेयर 384.45 रुपये के हाई तक गया और अपर सर्किट लगा। कंपनी का मार्केट कैप 2,900 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ऐसी खबर है कि ब्लॉक डील विंडो में कंपनी के 45 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ है। यह ट्रांजेक्शन 362 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इसके आधार पर डील की कुल वैल्यू 163 करोड़ रुपये होती है।

CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ब्लॉक डील में क्यूपिड के आदित्य हलवासिया के खरीदार होने की संभावना है। बाजार स्टाइल रिटेल, स्टाइल बाजार के नाम से ऑपरेट करती है। इसकी पश्चिम बंगाल में अच्छी खासी मौजूदगी है।

हाल ही में इसने कोलकाता में हाथीबागान में एक नया स्टोर खोला है। अब देश भर में कंपनी के कुल 276 आउटलेट हो गए हैं। स्टाइल बाजार स्टोर्स में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े, साथ ही आम जरूरत का सामान किफायती दामों पर मिलता है।


Baazar Style Retail का शेयर साल 2026 में अब तक 42 प्रतिशत मजबूत

बाजार स्टाइल रिटेल में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 44.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 2 सप्ताह में 38 प्रतिशत और एक सप्ताह में 14 प्रतिशत मजबूत हुआ है। साल 2026 में अब तक यह 42 प्रतिशत की मजबूती देख चुका है। फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 426.85 रुपये और एडजस्टेड लो 230 रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 5 प्रतिशत की सर्किट लिमिट के साथ 347.85 रुपये है।

Stocks to Watch: Dhoot और Molbio की लिस्टिंग्स; PB Fintech, Dr Reddy’s, Indigo Paints समेत ये स्टॉक्स भी फोकस में

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 486.38 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,840.87 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 46.89 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।