Stocks to Watch: Dhoot और Molbio की लिस्टिंग्स; PB Fintech, Dr Reddy’s, Indigo Paints समेत ये स्टॉक्स भी फोकस में
Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आज पीबी फिनटेक (PB Fintech), डॉ रेड्डीज (Dr Reddy’s) और इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 14 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 70.71 प्वाइंट्स यानी 0.09% की गिरावट के साथ 78,009.25 और निफ्टी 29.85 प्वाइंट्स यानी 0.12% की फिसलन के साथ 24,366.00 पर बंद हुआ था। (File Photo-Pexels)
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 37.50 प्वाइंट्स यानी 0.15% की गिरावट के साथ 24,393.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 14 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 70.71 प्वाइंट्स यानी 0.09% की गिरावट के साथ 78,009.25 और निफ्टी 29.85 प्वाइंट्स यानी 0.12% की फिसलन के साथ 24,366.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के नतीजे होंगे पेश
इंडो-एमआईएम, क्रेसंडा रेलवे सॉल्यूशंस, इंद्रायणी बायोटेक, महान इंडस्ट्रीज, सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज और स्टारबीम वेंचर्स आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजे पेश
Physicswallah Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर फिजिक्सवाला का कंसालिडेटेड लॉस ₹120.5 करोड़ से घटकर ₹77.6 करोड़ रह गया तो रेवेन्यू भी 24.4% बढ़कर ₹1,054 करोड़ पर पहुंच गया।
Voltas Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर वोल्टास का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 52.2% बढ़कर ₹213.8 करोड़ और रेवेन्यू 18.7% उछलकर ₹4,673.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Rubicon Research Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रूबिकान रिसर्च का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 95.8% बढ़कर ₹84.8 करोड़ और रेवेन्यू 51.6% उछलकर ₹534.3 करोड़ पर पहुंच गया।
मंथली बिजनेस अपडेट
GMR Airports (July YoY)
जुलाई में सालाना आधार पर पैसेंजर ट्रैफिक 0.4% बढ़कर 93.12 लाख पर पहुंच गया। इसमें घरेलू पैसेंजर ट्रैफिक तो 0.1% गिरकर 69 लाख आया लेकिन इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक 2% बढ़कर 24 लाख हो गया। जहाजों की आवाजाही 1.5% गिरकर 58,314 रह गई।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Reliance Industries
रिलायंस और रॉल्स-रॉयस ने देश के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के लिए एक स्वदेशी कॉम्बैट इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी के लिए साझेदारी का ऐलान किया है। दोनों मिलकर एयरोस्पेस गैस टरबाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावनाओं पर भी काम करेंगे, जो भारत में पावर और प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर काम करेगा।
PB Fintech
बीमा नियामक इरडा ने एक इंस्पेक्शन के बाद कुछ बातों के आधार पर पीबी फिनटेक को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। इरडा ने 21-25 अक्टूबर 2024 के दौरान पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स की जांच की थी, जिसे लेकर नोटिस भेजा गया है।
Juniper Green Energy
जुनिपर ग्रीन एनर्जी को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 230 MW की कॉन्ट्रैक्टेड कैपेसिटी वाले फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी राउंड-द-क्लॉक (FDRE-RTC) पावर प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है।
CESC
सीईएससी की सब्सिडियरी कंपनी पूर्वा ग्रीन पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से भारत में ISTS-कनेक्टेड रिन्यूएबल एनर्जी (RE) पावर प्रोजेक्ट से 70 MW की फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी राउंड-द-क्लॉक (FDRE-RTC) बिजली की सप्लाई के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है।
Dr Reddy’s Laboratories
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने हैदराबाद के बाचुपल्ली में डॉ रेड्डीज की फॉर्म्यूलेशन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (FTO-3) में जीएमपी जांच पूरा की। यह जांच 6 अगस्त से 14 अगस्त तक हुई थी। बाचुपल्ली में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के इंस्पेक्शन के बाद एफडीए ने चार ऑब्ज़र्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी किया है।
Texmaco Rail & Engineering
टेक्समैको रेल ने अपनी सब्सिडियरी टेक्समैको डिफेंस टेक्नोलॉजीज और वैगस डेफ टेक एंड एयरोस्पेस फंड-1 (कैलकुलस) के साथ ₹200 करोड़ तक के निवेश के लिए शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट (SSSA) किया है। पहले ₹100 करोड़ का निवेश इक्विटी शेयरों के नए इश्यू को सब्सक्राइब करके किया जाएगा, जबकि बाकी ₹100 करोड़ का निवेश इक्विटी या डेट इंस्ट्रूमेंट्स जारी करके किया जाएगा। प्रस्तावित सब्सक्रिप्शन के बाद टेक्समैको डिफेंस टेक्नोलॉजीज की 30% इक्विटी कैलकुलस के पास हो जाएगी।
Bank of India
बैंक ऑफ इंडिया ने 14 अगस्त से विनीत श्रीवास्तव को बी कुमार की जगह सीएफओ नियुक्त किया है।
Kitex Garments
किटेक्स गारमेंट्स के बोर्ड ने इक्विटी शेयर, वारंट और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर, या इनके किसी भी कॉम्बिनेशन को जारी करके ₹3,000 करोड़ तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है। यह फंड एक या इससे अधिक QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) या किसी अन्य तरीके से जुटाया जाएगा।
BEML
बीईएमएल को मॉरिशस से $66.5 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत लाइबेरिया, सिएरा लियोन, घाना, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC), कोटे डी आइवर और पड़ोसी देशों जैसे अहम अफ्रीकी बाजारों को लेकर BE220G हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर की सप्लाई की जाएगी। इस ऑर्डर के साथ कंपनी की अब तक की कुल इंटरनेशनल ऑर्डर बुकिंग लगभग $11.9 करोड़ हो गई है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
WeWork India Management
वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट की यूके की सहयोगी कंपनी 1 एरियल वे टीनैट लिमिटेड ने ₹697.55 के भाव पर 35 लाख शेयर बेचे। जून 2026 तक इसकी कंपनी में 14.82% हिस्सेदारी थी। ये शेयर मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, HDFC स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस और ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने खरीदे हैं।
Sudarshan Chemical Industries
राहुल प्रदीप राठी और उनके पिता प्रदीप रामविलास राठी ने सुदर्शन केमिकल में कुल मिलाकर 1.84% हिस्सेदारी ₹148.22 करोड़ में बेच दी। राहुल राठी ने 5.26 लाख शेयर ₹1,030.43 के भाव पर तो प्रदीप राठी ने 9.26 लाख शेयर ₹1,015.43 के भाव पर बेचे हैं। जून 2026 तक राहुल के पास कंपनी में 2.49% और प्रदीप के पास 3% हिस्सेदारी थी।
Rolex Rings
मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने रोलेक्स रिंग्स के 9.3 लाख शेयर ₹178.59 के भाव पर ₹16.61 करोड़ में हासिल किए।
Solvex Edibles
यूनिकॉर्न फंड ने धीरजभाई वाघजीभाई कोराडिया से सॉल्वेक्स एडिबल्स के 2.08 लाख शेयर (2.3% हिस्सेदारी) ₹36.4 लाख में हर शेयर ₹17.5 के भाव पर खरीदे। मार्च 2026 तक रिफाइंड खाद्य तेल बनाने वाली इस कंपनी में कोराडिया के पास 2.7% हिस्सेदारी थी।
LEAP India
अमेरिका की कैपिटल ग्रुप के मालिकाना हक वाले स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने ₹142.77 करोड़ में लीप इंडिया के अतिरिक्त 88.56 लाख शेयर (2% से अधिक इक्विटी) ₹161.22 के भाव पर खरीदे। इस फंड के पास पहले से ही ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR के निवेश वाली लीप इंडिया में 2.52% हिस्सेदारी थी। इसके अलावा, प्रूडेंशियल एश्योरेंस कंपनी ने ₹85.56 करोड़ में 55.5 लाख शेयर (1.25% हिस्सेदारी) ₹154.16 के भाव पर, हैब्रॉक इंडिया मास्टर एलपी ने ₹77.67 करोड़ में 47 लाख शेयर (1.06% हिस्सेदारी) ₹165.26 के भाव में, आगम इन्वेस्टमेंट्स ने ₹48.12 करोड़ में 30.6 लाख शेयर (0.69% हिस्सेदारी) ₹157.27 के भाव पर खरीदे। वहीं जीडीएन इंवेस्टमेंट्स ने हर शेयर ₹165.9 के भाव पर कंपनी के 20 लाख शेयर ₹33.18 करोड़ में खरीदे।
Indigo Paints
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने हर शेयर ₹1,173.26 के भाव पर ₹68.16 करोड़ में इंडिगो पेंट्स के अतिरिक्त 5.8 लाख शेयर (1.2% होल्डिंग) खरीदे। जून 2026 तक HDFC स्मॉल कैप फंड के पास इस पेंट कंपनी में पहले से ही 6.44% हिस्सेदारी थी।
Menon Bearings
प्रमोटर्स सुचेता नितिन मेनन, आदित्य नितिन मेनन और अंशुल नितिन मेनन ने हर शेयर ₹240 के भाव पर ₹23.92 करोड़ में 9.96 लाख शेयर (1.77% हिस्सेदारी) बेचे हैं। इनमें से 8.75 लाख शेयर (1.56% हिस्सेदारी) पर्सिस्टेंस कैपिटल फंड I ने ₹21 करोड़ में खरीदा है।
लिस्टिंग
आज धूत ट्रांसमिशन और मोब्लियो डाइग्नॉस्टिक्स की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
बंधन बैंक, डेल्टा कॉर्प, फैबटेक टेक्नोलॉजीज, हिसार मेटल इंडस्ट्रीज, हुडको, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, मणप्पुरम फाइनेंस, NBCC (इंडिया), पनामा पेट्रोकेम, प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया, सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज, SKF इंडिया (इंडस्ट्रियल) और यमुना सिंडिकेट के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो इंडीग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन और बिजोटिक कमर्शियल के बोनस की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
बंधन बैंक, एलआईसी, मणप्पुरम फाइनेंस और SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।