नतीजों के बाद करीब 6% भागा ये केमिकल शेयर, मैनेजमेंट ने कहा केमिकल सेक्टर के लिए बुरा दौर हुआ खत्म

नतीजों को बाद आज शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। 3 बजे के आसपास ये शेयर 50.40 रुपए यानी 5.75 फीसदी की तेजी के साथ 1010 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,010 रुपए हैं। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 663,508 शेयर और मार्केट कैप 6,983 करोड़ रुपए है

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
राजेश राठी ने कहा कि कंपनी 4 साल के विजन पर काम कर रही है। कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफी मजबूत है। ग्लोबल क्लाइंट्स के साथ पॉजिटिव बातचीत हो रही है

दूसरी तिमाही में सुदर्शन केमिकल्स के नतीजे मजबूत रहे हैं कंपनी की आय 16 फीसदी और मुनाफे में 67 फीसदी की बढ़त हुई। EBITDA ग्रोथ भी 47 फीसदी रहा है। इस अवधि में कंपनी का मार्जिन भी 10 फीसदी से बढ़कर करीब 13 फीसदी हो गया है। कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर बातचीत करने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े कंपनी के MD राजेश राठी। पहले नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों की चाल पर डाल लेते हैं एक नजर।

नतीजों को बाद आज शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। 3 बजे के आसपास ये शेयर 50.40 रुपए यानी 5.75 फीसदी की तेजी के साथ 1010 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,010 रुपए हैं। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 663,508 शेयर और मार्केट कैप 6,983 करोड़ रुपए है।

सुदर्शन केमिकल्स के नतीजों पर बात करते हुए कंपनी के MD राजेश राठी ने कहा कि तिमाही आधार पर कंपनी के नतीजे मजबूत रहे है। पिछली 7 तिमाही से वॉल्यूम, मार्जिन बेहतर रहे हैं। ग्लोबल पिगमेंट प्लेयर बनने पर कंपनी का फोकस है। दुनियाभर में कस्टमर तक पहुंच बढ़ाने पर फोकस है। ग्लोबल स्तर पर सेल्स टीम बढ़ाने पर जोर बना हुआ है। मैन्युफैक्चरिंग में लागत घटाने पर फोकस किया जा रहा है।


Diwali picks : अगली दिपावली तक मालामाल होने के लिए IDBI कैपिटल की इन पिक्स पर लगाएं दांव, 40% तक रिटर्न मुमकिन

पिगमेंट और इंजीनियरिंग में कंपनी का कारोबार अच्छा रहा है। पिगमेंट में EBITDA मार्जिन 15 फीसी से ज्यादा रहा है। दूसरी तिमाही और पहली छमाही में रिको के मार्जिन कमजोर रहे हैं। रिको का कारोबार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। रिको के कारोबार ट्रांसफॉर्मेशन में अभी समय लगेगा। पिगमेंट के मार्जिन Mid-Teens में रहने की उम्मीद है।

राजेश राठी ने बताया कि Heubach ग्रुप के पिगमेंट कारोबार के अधिग्रहण के लिए करार किया गया है। अभी डील को रेगुलेटरी मंजूरियां मिलना बाकी हैं। चौथी तिमाही तक ग्लोबल मंजूरियां मिलने की उम्मीद है। कंपनी का ग्लोबल पिगमेंट प्लेयर बनने पर जोर है। Heubach ग्रुप डील से 17 मै न्युफैक्चरिंग प्लांट मिले हैं। Heubach ग्रुप की US और एशिया में मजबूत पकड़ है। Heubach के कोटिंग कारोबार का कंपनी को फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि Heubach ग्रुप का टर्नओवर 85-95 करोड़ यूरो है। कंपनी अभी वित्तीय संकट से गुजर रही है। कंपनी की जर्मनी यूनिट को दिवालिया घोषित किया गया है। यह डील कंपनी के लिए गेमचेंजर साबित होगी।

पिछले कुछ समय से ग्लोबल डिमांड कमजोर है, लागत बढ़ने और सेक्टर में कंसोलिडेशन भी देखा गया है। यही वजह है की कुछ ग्लोबल प्लेयर ने यूरोप, कनाडा में प्लांट शटडाउन किया था। मौजूदा समय में डिमांड स्थिति कैसी है? इस सवाल के जवाब में राजेश राठी ने बताया कि 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से दिक्कतें शुरू हुई। इस जंग का केमिकल, पिगमेंट इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा है। इस दौरान सुदर्शन केमिकल्स का प्रदर्शन भी काफी गिरा था। बुरे दौर से कंपनी ने तेजी से रिकवरी की है। कॉस्ट घटाने समेत कई पहल से फायदा हुआ है। पिगमेंट इंडस्ट्री का ग्लोबल मार्केट काफी मजबूत है। केमिकल सेक्टर में तेजी से रिकवरी की उम्मीद है।

यूरोप में कमजोर डिमांड के बावजूद कंपनी की क्लाइंट्स से मांग की स्थिति कैसी है। कोटिंग और प्लास्टिक में क्या रिकवरी की उम्मीद है? इस पर राजेश राठी ने कहा कि कंपनी 4 साल के विजन पर काम कर रही है। कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफी मजबूत है। ग्लोबल क्लाइंट्स के साथ पॉजिटिव बातचीत हो रही है। स्पेशियलिटी सेगमेंट में नए प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। कैपेक्स का इस्तेमाल प्रोडक्ट लॉन्च के लिए किया गया है। केमिकल के लिए बुरा दौर खत्म हो चुका है। इंडस्ट्री में आगे बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।