Dividend Stocks: निवेशकों की मौज! 31 कंपनियां दे रहीं डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Dividend Stocks: अगले हफ्ते यानी 10 से 14 नवंबर 2025 के बीच कुल 31 कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगी। इनमें ONGC, Ajanta Pharma, Power Grid और Nuvama Wealth शामिल हैं। निवेशकों को रिकॉर्ड डेट तक शेयर होल्ड करने होंगे। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 8:14 PM
Story continues below Advertisement
Nuvama Wealth Management इस बार सबसे बड़ा डिविडेंड दे रही है।

Dividend Stocks: डिविडेंड के जरिए अतिरिक्त रिटर्न कमाने वाले निवेशकों के लिए अगले हफ्ते यानी 10 से 14 नवंबर 2025 कई मौके मिलने वाली हैं। इस दौरान 31 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। इनमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर, दोनों की कंपनियां शामिल हैं। जैसे कि ONGC, Ajanta Pharma, Godfrey Phillips, JM Financial, Chambal Fertilisers, GRSE, और Power Grid। इनके अलावा भी कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देंगी।

10 से 14 नवंबर के बीच रिकॉर्ड डेट

BSE के मुताबिक, इन कंपनियों के शेयर 10 नवंबर से 14 नवंबर 2025 के बीच एक्स-डिविडेंड होंगे। यानी जो निवेशक इन डिविडेंड का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित एक्स-डिविडेंड डेट से पहले या उसी दिन तक इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में रखना होगा।


इस लिस्ट में Route Mobile, Astral, Chalet Hotels, Metropolis Healthcare, Saregama India, Birlasoft, D-Link (India) और Premco Global जैसे नाम भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनियां

Nuvama Wealth Management इस बार सबसे बड़ा डिविडेंड दे रही है। ₹70 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड। Premco Global ने ₹36 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है। इसके बाद Ajanta Pharma ने ₹28 प्रति शेयर और Godfrey Phillips India ने ₹17 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

डिविडेंड कैलेंडर (10 से 14 नवंबर)

अगले हफ्ते किन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे और इन्हें कितना डिविडेंड मिलेगा। इसकी पूरी लिस्ट नीचे टेबल में दी गई है।

Company एक्स-डिविडेंड डेट डिविडेंड प्रकार रिकॉर्ड डेट
Ajanta Pharma 10 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹28 10 नवंबर 2025
Aurionpro Solutions
10 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹1 10 नवंबर 2025
Godfrey Phillips India 10 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹17 10 नवंबर 2025
Power Grid Corporation of India 10 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹4.50 10 नवंबर 2025
Route Mobile 10 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹3 10 नवंबर 2025
Transcorp International 10 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹0.20 10 नवंबर 2025
Astral 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹1.50 11 नवंबर 2025
Chalet Hotels 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹1 11 नवंबर 2025
Chambal Fertilisers & Chemicals 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹5 11 नवंबर 2025
Garden Reach Shipbuilders & Engineers 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹5.75 11 नवंबर 2025
Indian Metals & Ferro Alloys 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड 11 नवंबर 2025
Metropolis Healthcare 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹4 11 नवंबर 2025
Nuvama Wealth Management 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹70 11 नवंबर 2025
Saregama India 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹4.50 11 नवंबर 2025
Siyaram Silk Mills 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹4 11 नवंबर 2025
Steelcast 11 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹0.36 11 नवंबर 2025
Elitecon International 12 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹0.05 12 नवंबर 2025
Gujarat Pipavav Port 12 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹5.40 12 नवंबर 2025
Kaveri Seed Company 12 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹5 12 नवंबर 2025
Sagility 12 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹0.05 12 नवंबर 2025
Symphony 12 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹1 12 नवंबर 2025
Adf Foods 13 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड 13 नवंबर 2025
Amara Raja Energy & Mobility 13 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹5.40 13 नवंबर 2025
Patanjali Foods 13 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड 13 नवंबर 2025
Sasken Technologies 13 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड 13 नवंबर 2025
Birlasoft 14 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹2.50 14 नवंबर 2025
D-Link (India) 14 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹6 14 नवंबर 2025
Ganesh Consumer Products 14 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹2.50 14 नवंबर 2025
JM Financial 14 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹1.50 14 नवंबर 2025
Mafatlal Industries 14 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड – ₹1.25 14 नवंबर 2025
Oil and Natural Gas Corporation 14 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड 14 नवंबर 2025
Premco Global 14 नवंबर 2025 स्पेशल डिविडेंड – ₹36 14 नवंबर 2025
Saksoft 14 नवंबर 2025 इंटरिम डिविडेंड 14 नवंबर 2025

सोर्स: BSE

1 साल में 485% से 12553% तक रिटर्न! अब RRP Semiconductor समेत इन 9 स्टॉक्स पर BSE की सख्ती

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।