चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Bajaj Auto पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 4500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 69.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 145/160 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 22, 2023 पर 1:20 PM
Stovekraft पर प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से 483 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में हफ्ते की अच्छी शुरुआत हुई है। सेंसेक्स में करीब 200 प्वाइंट की तेजी नजर आई। निफ्टी भी 18300 के करीब पहुंच गया। ऑटो, फार्मा और पावर सेक्टर से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि निफ्टी बैंक पर हल्का दबाव देखने को मिला। अपनी पैरेंट कंपनी को कम वैल्युएशन में गियर्स और लो वोल्टेज बिजनेस बेचने से सीमेंस का स्टॉक टूटा। स्टॉक 10 परसेंट के लोअर सर्किट पर पहुंच गया। ऐसे माहौल में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने बजाज ऑटो पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने अदाणी एंटरप्राजेज पर दांव लगाया। जबकि प्रकाश दीवान ने स्टोवक्राफ्ट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Auto

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Bajaj Auto के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 4500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 69.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 145/160 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hindustan Aeronautics Future


    चंदन तापड़िया ने Hindustan Aeronautics पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 3092 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3230 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3045 रुपये पर लगाएं।

    Today's Top Brokerages Calls: जोमैटो, सीमेंस, एमसीएक्स, क्रॉम्पटन कंज्यूमर पर है ब्रोकर्स की नजरें

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Adani Enterprises

    मानस जायसवाल ने Adani Enterprises पर बिकवाली करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Adani Enterprises में 2061 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1990 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Stovekraft

    प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से Stovekraft का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Stovekraft के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 483 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।