Get App

Bajaj Auto Q4 Results: हर शेयर पर ₹150 का डिविडेंड, बजाज की कंपनी को ₹2746 करोड़ का मुनाफा

Bajaj Auto Q4 Results: बजाज ऑटो ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड ₹2,746 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। इसने ₹150 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया। मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, रेवेन्यू और EBITDA में तेजी से कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 06, 2026 पर 8:29 PM
Bajaj Auto Q4 Results: हर शेयर पर ₹150 का डिविडेंड, बजाज की कंपनी को ₹2746 करोड़ का मुनाफा
बजाज ऑटो का शेयर बुधवार को 3.42% की बढ़त के साथ 10,390 रुपये पर बंद हुआ।

Bajaj Auto Q4 Results: बजाज ग्रुप की Bajaj Auto ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का प्रॉफिट टैक्स के बाद ₹2,746 करोड़ रहा। यह पिछले साल के ₹2,049 करोड़ के मुकाबले 34 प्रतिशत ज्यादा है। इसने अब तक का सबसे ज्यादा स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया है। इस बढ़त के पीछे घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ रही।

बजाज ऑटो ने बताया कि इस मुनाफे में ₹35 करोड़ का एक एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है। यह सेल्स टैक्स डिफरल लोन को डिस्काउंट पर पहले चुकाने से मिला।

रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल

बजाज ऑटो का रेवेन्यू 32 प्रतिशत बढ़कर ₹16,006 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹12,148 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें