हर क्लास में कोई न कोई ऐसा बच्चा जरूर होता है, जो छोटी-सी बात भी तुरंत नोटिस कर लेता है। कभी उसे कमरे की बदली हुई चीज दिख जाती है, तो कभी वह दोस्तों के बीच चल रही अनबन को समझ लेता है। कहा जाता है कि सितंबर (September) में जन्मे बच्चों में भी ऐसी बारीक चीजों पर ध्यान देने की आदत देखने को मिलती है। वे हर बात पर तुरंत रियेक्ट करने के बजाय पहले माहौल और सामने वाले को समझने की कोशिश कर सकते हैं।
