Bajaj Auto ने सितंबर महीने के ऑटो बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। इस अवधि के कंपनी के बिक्री आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है। कंपनी ने सितंबर 2022 में कुल 3.94 लाख वाहन बेचे है जबकि अगस्त 2021 में कंपनी ने 4.02 लाख वाहन बेचे थे। सितंबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि सितंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 4.3 लाख यूनिट रहेगी।
सितंबर 2022 में Bajaj Auto को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 33 फीसदी घटकर 1.40 लाख यूनिट रहा है। जबकि सितंबर 2021 में कंपनी का एक्सपोर्ट 2.09 लाख यूनिट का रहा था।
सितंबर 2022 में Bajaj Auto की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 32 फीसदी की बढ़त के साथ 2.54 लाख यूनिट रही है जो कि सितंबर 2021 में 1.92 यूनिट रही थी।
सितंबर 2022 में बजाज ऑटो की घरेलू टू व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 2.22 लाख यूनिट पर रही है जो कि सितंबर 2021 में 1.73 लाख यूनिट पर रही थी।
वहीं टू -व्हीलर के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 33 फीसदी घटकर 1.25 लाख यूनिट रहा है। जबकि सितंबर 2021 में कंपनी का एक्सपोर्ट 1.87 लाख यूनिट का रहा था।
वहीं कमर्शियल व्हीकल की कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 73 फीसदी की बढ़त के साथ 31,752 यूनिट रही है जो कि सितंबर 2021 में 18,403 यूनिट पर रही थी।
फिलहाल 2 बजे के आसपास एनएसई पर Bajaj Auto का शेयर 21.55 रुपये यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 3506.85 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का हाई 3,559.90 रुपये है जबकि दिन का लो 3,475.00 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 4,131.75 रुपये है जबकि 52 वीक लो 3,027.05 रुपये है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 198,710 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 101,481 करोड़ रुपये है।