Bajaj Auto Share Price: जून के कमजोर बिक्री आंकड़ों पर लुढ़के शेयर, इस महीने ऐसा रहेगा कारोबार

Bajaj Auto Share Price: दोपहिया और तिपहिया गाड़ियां बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो के लिए पिछली तिमाही कमजोर रही। इससे जुड़े आंकड़े सामने आने के बाद इसके शेयर मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी धड़ाम से टूट गए। BSE Sensex आज 65 हजार के पार पहुंच गए लेकिन जून के कमजोर बिक्री आंकड़ों के चलते बजाज ऑटो के शेयर दो फीसदी से अधिक फिसल गए

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Auto के शेयरों की बात करें तो इस वित्त वर्ष अब तक यह करीब 19 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं पिछले महीने की बात करें तो जून में यह ढाई फीसदी से अधिक चढ़ा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Auto Share Price: दोपहिया और तिपहिया गाड़ियां बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो के लिए पिछली तिमाही कमजोर रही। इससे जुड़े आंकड़े सामने आने के बाद इसके शेयर मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी धड़ाम से टूट गए। BSE Sensex आज 65 हजार के पार पहुंच गए लेकिन जून के कमजोर बिक्री आंकड़ों के चलते बजाज ऑटो के शेयर बीएसई पर दो फीसदी से अधिक फिसलकर 4692.20 रुपये तक आ गए थे। हालांकि फिर बाद में भाव में थोड़ी रिकवरी हुई और दिन के आखिरी में यह 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 4614.95 रुपये पर बंद हुआ।

    Bajaj Auto के लिए यह महीना बेहतर रहने का अनुमान

    कंपनी ने पिछले महीने में 1,27,357 बाइक्स निर्यात की जो सालाना आधार पर 33 फीसदी कम रहा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कॉमर्शियल गाड़ियों का निर्यात भी सालाना आधार पर जून में 23 फीसदी गिरकर 13,461 यूनिट्स पर आ गया। इसका ओवरऑल सेल्स सालाना आधार पर जून में 2 फीसदी गिरा है। हालांकि कंपनी इस महीने जुलाई को लेकर पॉजिटिव है औ सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कंपनी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने कहा कि निर्यात में रिकवरी हो रही है और रिटेल सेगमेंट में भी इंडस्ट्री मजबूत हो रही है। राकेश के मुताबिक जुलाई में बिक्री के आंकड़े जून से बेहतर होंगे।


    HDFC Bank Share Price: विलय के चलते रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा शेयर, मुनाफा निकाल लें या अभी बने रहें? ये है एक्सपर्ट की राय

    जून में बिक्री के आंकडे़

    दोपहिया गाड़ियों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 1,66,292 यूनिट्स और निर्यात 33 फीसदी घटकर 1,27,357 यूनिट्स रहा। वहीं ओवरऑल दोपहिया गाड़ियों की बिक्री 7 फीसदी गिरकर 2,93,649 यूनिट्स रही। कॉमर्शियल गाड़ियों की बात करें तो इसकी घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 154 फीसदी बढ़कर 33,691 यूनिट्स और निर्यात 23 फीसदी गिरकर 13,641 यूनिट्स रही। ओवरऑल कॉमर्शियल यूनिट्स की बिक्री 52 फीसदी बढ़कर 47,332 यूनिट्स रही। दोपहिया और कॉमर्शियल गाड़ियों की ओवरऑल बिक्री 2 फीसदी गिरकर 3,40,981 यूनिट् रही जिसमें घरेलू बिक्री का आंकड़ा 45 फीसदी के उछाल के साथ 1,99,983 यूनिट्स और निर्यात 32 फीसदी की गिरावट के साथ 1,40,998 यूनिट्स शामिल है।

    जून के आंकड़ों पर Tata Motors सात साल के हाई पर, फिर इसी डेटा पर शेयर आए नीचे, समझें यह मिला-जुला रिस्पांस

    शेयरों ने कैसा रिटर्न दिया है

    बजाज ऑटो के शेयरों की बात करें तो इस वित्त वर्ष अब तक यह करीब 19 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं पिछले महीने की बात करें तो जून में यह ढाई फीसदी से अधिक चढ़ा था। बजाज ऑटो ने सिर्फ शेयरों की तेजी से ही नहीं बल्कि डिविडेंड से भी निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 25 अप्रैल 2023 को 140 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 जून 2023 था। वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2021 में भी कंपनी ने 140-140 रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।