Bajaj Auto Share Price: दोपहिया और तिपहिया गाड़ियां बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो के लिए पिछली तिमाही कमजोर रही। इससे जुड़े आंकड़े सामने आने के बाद इसके शेयर मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी धड़ाम से टूट गए। BSE Sensex आज 65 हजार के पार पहुंच गए लेकिन जून के कमजोर बिक्री आंकड़ों के चलते बजाज ऑटो के शेयर बीएसई पर दो फीसदी से अधिक फिसलकर 4692.20 रुपये तक आ गए थे। हालांकि फिर बाद में भाव में थोड़ी रिकवरी हुई और दिन के आखिरी में यह 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 4614.95 रुपये पर बंद हुआ।
