Bajaj Finance Q4 Results: बजाज फाइनेंस का प्रॉफिट मार्च तिमाही में 22 फीसदी बढ़कर 5,465 करोड़ रुपये रहा। इसमें बैड लोन के लिए कम प्रोविजनिंग का हाथ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 4,480 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाया था। कंपनी का मुनाफा एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक है। एनालिस्ट्स ने कंपनी का प्रॉफिट 5,490 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।
प्रति शेयर 6 रुपये डिविडेंड का ऐलान
Bajaj Finance ने प्रति शेयर 6 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 30 जून, 2026 होगी। इसका मतलब है कि जिन इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में इस तारीख तक बजाज फाइनेंस के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस डिविडेंड में प्रति शेयर 0.60 रुपये का स्पेशन पेआउट शामिल है, जिसकी वजह बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की बिक्री से हुआ एकसेप्शनल गेन है।
कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़ा
कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 21,606 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 18,294 करोड़ रुपये था। बजाज फाइनेंस ने 29 अप्रैल को कहा कि राजीव बजाज कंपनी के बोर्ड में अपनी पोजीशन छोड़ देंगे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है, "राजीव बजाज से कंपनी को छोड़ने की इच्छा जताई है।"
राजीव बजाज अपनी पोजीशन छोड़ देंगे
Bajaj Finance ने कहा है कि राजीव बजाज ने इनफॉर्म किया है कि वह आगे होने वाली जनरल मीटिंग में वह री-इलेक्शन के लिए खुद को पेश नहीं करेंगे। इस तरह वह 30 जुलाई, 2026 को होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नहीं रह जाएंगे। 29 अप्रैल को हुई बोर्ड की बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस जानकारी पर विचार किया। बोर्ड ने बजाज की बहुमूल्य सेवाओं और योगदान की प्रशंसा की।
कंपनी का एयूएम 21 फीसदी बढ़ा
बजाज फाइनेंस का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) मार्च तिमाही में 21 फीसदी बढ़कर 3,72,986 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,08,832 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NIM) 20 फीसदी बढ़कर 10,716 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 8,911 करोड़ रुपये थी। ग्रॉस एनपीए 0.27 फीसदी रहा, जबकि नेट एनपीए 0.11 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का शेयर 29 अप्रैल को 1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।