Get App

Bajaj Finance Share Price: 6% टूटा शेयर, फंड जुटाने का प्रस्ताव नहीं कर पाया सपोर्ट, जेफरीज ने दी खास टिप

Bajaj Finance Share Price: बजाज ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के शेयरों में आज बिकवाली की आंधी ऐसे समय में आई है, जब इसने फंड जुटाने के प्रस्ताव का ऐलान किया। जानिए इसे लेकर जेफरीज का क्या कहना है और कितना फंड जुटाने की योजना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 2:15 PM
Bajaj Finance Share Price: 6% टूटा शेयर, फंड जुटाने का प्रस्ताव नहीं कर पाया सपोर्ट, जेफरीज ने दी खास टिप
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Bajaj Finance को प्रति शेयर ₹1280 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

Bajaj Finance Share Price: कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में बजाज फाइनेंस के शेयर आज धड़ाम हो गए। इसके शेयरों में यह गिरावट ऐसे समय में ऐसे समय में आई है, जब इसने पूंजी जुटाने के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेने की योजना का ऐलान किया। NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) का कहना है कि इसे लेकर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 1 अक्टूबर को बैठक होनी है, जिसमें एक या इससे अधिक तरीके से नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा। अब शेयरों की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 5.40% की गिरावट के साथ ₹983.80 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.18% टूटकर ₹975.75 तक आ गया था।

Bajaj Finance के शेयरों पर क्या है Jefferies की राय?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बजाज फाइनेंस को प्रति शेयर ₹1280 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। जेफरीज का कहना है कि बजाज फाइनेंस का लेवरेज 4.9 गुना है, जो कंट्रोल में है, और इक्विटी पर रिटर्न (RoA) भी 21% है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि 23% CAGR की मजबूत लोन ग्रोथ, बजाज हाउसिंग फाइनेंस में 87% हिस्सेदारी का धीरे-धीरे मॉनेटाइजेशन और मार्च 2028 में मैनेजमेंट में होने वाले बदलाव ही वह मुख्य वजह हो सकता है, जिसके चलते बजाज फाइनेंस ने पूंजी जुटाने पर विचार किया।

जेफरीज के मुताबिक बजाज फाइनेंस अगर वित्त वर्ष 2028 की अपनी अनुमानित नेट वर्थ का लगभग 10% जुटाती है, तो यह फंडरेजिंग लगभग ₹15,000 करोड़ की हो सकती है। जेफरीज के मुताबिक इस फंडरेजिंग से वित्त वर्ष 2028 में अनुमानित EPS में लगभग 1% और हर शेयर बुक वैल्यू में 7% की बढ़ोतरी हो सकती है जबकि RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) में थोड़ी कमी आ सकती है। बजाज फाइनेंस इक्विटी शेयरों के प्रेफरेंशियल इश्यू और एक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटा सकती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें