₹9,000 तक जाएगा बजाज फाइनेंस का शेयर? ब्रोकरेज ने कहा- इन 3 कारणों से आ सकती है 21% की तेजी

Bajaj Finance share price: इनक्रीड इक्विटीज को बजाज फाइनेंस के शेयर के ऊपर जाने का काफी भरोसा है और उसने इसे एक हाई-कन्विक्शन वाला स्टॉक बताया है। ब्रोकरेज ने बजाज फाइनेंस के स्टॉक को 'ADD' रेटिंग दी है और इसके लिए 9,000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इनक्रीड ने कहा कि उसने 3 कारणों से बजाज फाइनेंस के स्टॉक पर दांव लगाया है। आइए इन कारणों को एक-एक कर जानते हैं

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 11:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bajaj Finance Shares: इनक्रीड इक्विटीज के मुताबिक, बजाज फाइनेंस का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तेजी से बढ़ रहा है

Bajaj Finance share price: बजाज फाइनेंस के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 21 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म इनक्रीड इक्विटीज (InCred Equities) ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज को बजाज फाइनेंस के शेयर के ऊपर जाने का काफी भरोसा है और उसने इसे एक हाई-कन्विक्शन वाला स्टॉक बताया है। इनक्रीड इक्विटीज ने बजाज फाइनेंस के स्टॉक को 'ADD' रेटिंग दी है और इसके लिए 9,000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इनक्रीड ने कहा कि उसने 3 कारणों से बजाज फाइनेंस के स्टॉक पर दांव लगाया है। आइए इन कारणों को एक-एक कर जानते हैं।

1. प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का तेजी से डायवर्सिफिकेशन

इनक्रीड इक्विटीज के मुताबिक, बजाज फाइनेंस का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी अपनी हाउसिंग यूनिट को शेयर बाजार में लिस्ट कराने जा रही है। साथ ही इसका वैल्यूएशन काफी आरामदायक है, जिसके चलते उसने इस शेयर को अपने हाई-कन्विक्शन लिस्ट में शामिल किया है। ब्रोकरेज ने कहा किकंपनी का बढ़ता प्रोडक्ट डायवर्सिफिकेशन इसकी लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाओं को मजबूत बनाता है, जिससे इसका स्टॉक ₹9,000 तक पहुंच सकता है।

2. ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत


InCred की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून की अच्छी स्थिति और रोजगार के बेहतर डेटा से ग्रामीण भारत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इससे बजाज फाइनेंस के ग्रामीण लेंडिंग बुक के भी बेहतर होने की उम्मीद है। कंपनी ने पिछले कुछ तिमाही में अपने ग्रामीण लेंडिंग बुक को मजबूत किया है और अगर ग्रामीण क्षेत्र में सुधार जारी रहता है, तो बजाज फाइनेंस इसका काफी बड़ा लाभ उठा सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के रूरल लेंडिंग के एसेट क्वालिटी पर चिंता से जुड़े सवाल अब बीती बात हो चुके हैं।

3. शानदार मैनेजमेंट और टेक प्लेटफॉर्म

बजाज फाइनेंस की मैनेजमेंट टीम ने हमेशा अपने कंजर्वेटिव अंडरराइटिंग और बेहतरीन रिटर्न रेशियो के लिए तारीफ पाई है। कंपनी का टेक प्लेटफॉर्म और बड़ा कस्टमर डेटाबेस इसे अधिकतर कंपनियों के मुकाबले एक बेहतर स्थिति में रखता है। InCred ने यह भी कहा कि बजाज फाइनेंस के मैनेजमेंट ने सबसे पहले ग्रामीण ग्राहकों के अत्यधिक लीवरेज पर चिंता जताई थी और FY25 के दौरान क्रेडिट लागत के बढ़ने का अनुमान जताया था। हालांकि अब जब रूरल एसेट क्वालिटी से जुड़ी चिंताएं धीरे-धीरे खत्म हो रही है, तो बजाज फाइनेंस इस मोर्च पर एक पॉजिटिव सरप्राइज दे सकती है।

स्टॉक का हालिया प्रदर्शन

बजाज फाइनेंस के शेयरों का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। आज दोपहर 12.45 बजे के करीब, कंपनी के शेयर एनएसई पर करीब 2.5 फीसदी की तेजी के साथ 7,381.95 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयरों में तेजी का यह लगातार छठवां दिन है। इस दौरान इसका भाव करीब 10 फीसदी तक बढ़ा है। हालांकि इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का लगभग सपाट रहा है।

जोखिम

InCred Equities का मानना है कि बजाज फाइनेंस निवेश के लिए एक बेहतरी विकल्प है। हालांकि, AUM में मंदी और एसेट क्वालिटी पर बढ़ते दबाव जैसे कुछ रिस्क भी हैं। FY21-22 में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश के कारण कंपनी के ऑपरेशनल एक्सपेंस बढ़ गए थे, लेकिन अब मुख्य अब ये लागतें कम हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- Gujarat Gas Share Price: मर्जर-डीमर्जर प्लान पर शेयर रॉकेट, 13% का तगड़ा उछाल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।