Bajaj Finance Shares: बजाज ग्रुप की डिपॉजिट लेने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के दो अहम ऐलान की आज एक्स-डेट है। देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी में शुमार बजाज फाइनेंस के स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) और बोनस इश्यू (Bonus Issue), दोनों की आज एक्स-डेट है। इसका मतलब हुआ कि अब बजाज फाइनेंस के शेयरों की खरीदारी पर बोनस शेयर नहीं मिलेंगे और स्टॉक स्प्लिट का भी असर नहीं दिखेगा। इसका आज एनबीएफसी के शेयरों पर असर दिख सकता है। शुक्रवार को बीएसई पर यह 0.32% की गिरावट के साथ ₹9334.15 पर बंद हुआ था।
Bajaj Finance Bonus Issue और Stock Split का क्या है रेश्यो?
मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू का ऐलान किया था। कंपनी ने 4:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू का ऐलान किया है, इसका मतलब है कि यह हर शेयर पर चार अतिरिक्त शेयर बोनस में बांटेगी। इसके अलावा कंपनी ने ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर को ₹1 की फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में भी तोड़ने यानी स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। इन दोनों ही कॉरपोरेट एक्टिविटीज की आज एक्स-डेट है। इसे उदाहरण से समझें, अगर किसी शेयरहोल्डर के पास बजाज फाइनेंस शुक्रवार की मार्केट क्लोजिंग के समय तक 10 शेयर थे तो उन्हें बोनस में 40 शेयर मिलेंगे यानी कि पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या 50 हो जाएगी। इसके अलावा ये 50 शेयर दो हिस्सों में टूटेंगे यानी कि कुल शेयरों की संख्या 100 हो जाएगी। इसका मतलब हुआ कि 10 शेयर बढ़कर 100 हो जाएंगे।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
बजाज फाइनेंस के शेयर पिछले साल 16 अगस्त 2024 को ₹6426.05 पर था जो इसके लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 10 महीने में यह 52.28% उछलकर कुछ दिनों पहले 9 जून 2025 को ₹9785.90 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।