नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के शेयरहोल्डर्स को 31 जुलाई को शानदार मुनाफा हुआ। कंपनी की तिमाही परफॉरमेंस अच्छी रहने से शेयर खरीद बढ़ी। BSE पर शेयर की कीमत 9 प्रतिशत तक उछलकर 1151.20 रुपये के हाई तक गई। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 1141.70 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7.10 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बजाज फाइनेंस के शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाया है।
