Bajaj Finance Share: बाजार को बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के नतीजे पसंद आ रहा है। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज 23 अक्टूबर को शेयर इंट्राडे में 5 फीसदी की तेजी दिखाता नजर आया। बता दें कि दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13% तो ब्याज से कमाई में 23% का उछाल आया है। हलांकि कंपनी ने क्रेडिट कॉस्ट को लेकर सर्तक रहने के संकेत दिए है। सुबह 10.15 बजे के आसपास बजाज फाइनेंस के शेयर एनएसई पर328.55 रुपये यानी 4.91 फीसदी की बढ़त के साथ 7007.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
