ब्रोकरेज फर्म Investec ने Bajaj Finance के शेयरों को कवर करना शुरू किया है। उसने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस घटाकर 4,800 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि बजाज फाइनेंस के लिए कई तरह की चुनौतियां दिख रही है। हालांकि, इससे पहले ग्रोथ, एसेट क्वालिटी और मुनाफा बनाने के मामले में बजाज फाइनेंस का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। लेकिन, अब हालात बदल गए हैं। अनसेक्योर्ड क्रेडिट मार्केट में प्रतियोगिता बढ़ी है। इस मार्केट में दाखिल होना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। बजाज फाइनेंस के सुपर नॉमर्ल प्रॉफिट को जारी रखना भी मुश्किल है।
