Get App

Bajaj Finserv Stock Split : नितिन कामत ने बताया- क्यों है कुछ निवेशकों में घबड़ाहट

जिरोधा के बॉस ने कहा, बोनस या स्प्लिट 100 ग्राम की एक चॉकलेट के बजाय 50-50 ग्राम की दो चॉकलेट रखने जैसा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 12:28 PM
Bajaj Finserv Stock Split : नितिन कामत ने बताया- क्यों है कुछ निवेशकों में घबड़ाहट
नितिन कामत, कोफाउंडर, जिरोधा

Bajaj Finserv stock Split : नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फिनसर्व मंगलवार, 13 सितंबर को अपने एक मौजूदा इक्विटी शेयर को पांच इक्विटी शेयर में स्प्लिट कर देगी। Zerodha के फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) ने ट्विटर के जरिये बताया है कि स्टॉक स्प्लिट का क्या मतलब है और रिटेल इनवेस्टर्स पर इसका क्या असर होता है।

क्यों इनवेस्टर्स में आता है लालच?

कामत ने कहा कि जब भी एक कंपनी स्टॉक स्प्लिट का ऐलान करती है, तो कई इनवेस्टर्स के बीच चिंता या लालच होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि स्टॉक सस्ता हो गया है।

नितिन कामत ने ट्वीट में कहा, “हर बार जब भी कोई लोकप्रिय स्टॉक एक्स डेट पर गिरता है, तो कई इनवेस्टर्स में घबड़ाहट या लालच आ जाता है क्योंकि उन्हें लगता है कि हमें नुकसान हो गया है या स्टॉक सस्ता हो गया है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें