बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की एनबीएफसी इकाई बजाज फाइनेंस के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) का भरोसा इस पर बना हुआ है और इसने टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। मजबूत लोन ग्रोथ और फंडिंग की लागत में गिरावट के चलते ब्रोकरेज बजाज फाइनेंस में निवेश को लेकर पॉजिटिव है। जेफरीज ने इसमें 8310 रुपये के टारगेट (Bajaj Finance Target Price) पर पैसे लगाने की सलाह दी है जो मौजूदा लेवल से 18 फीसदी से भी अधिक अपसाइड है। पहले इसका टारगेट जेफरीज ने 7280 रुपये रखा था। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 7024 रुपये (Bajaj Finance Share Price) पर बंद हुए हैं।
