Get App

Bajaj Housing Q3 Results: बजाज ग्रुप की कंपनी का मजबूत रिजल्ट! मुनाफा 21% बढ़ा, NII में भी तगड़ा उछाल

Bajaj Housing Q3 Results: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) नतीजे मजबूत रहे। मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़ा और NII में भी तेज उछाल आया। हालांकि शेयर प्राइस अब भी दबाव में है और ऑल टाइम हाई से 53 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 4:35 PM
Bajaj Housing Q3 Results: बजाज ग्रुप की कंपनी का मजबूत रिजल्ट! मुनाफा 21% बढ़ा, NII में भी तगड़ा उछाल
Bajaj Housing Finance के शेयर सोमवार को 0.07% की मामूली बढ़त के साथ ₹89.8 पर बंद हुए।

Bajaj Housing Q3 Results: बजाज ग्रुप की दिग्गज हाउसिंग कंपनी Bajaj Housing Finance Ltd ने सोमवार को दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के अपने मजबूत नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 665 करोड़ रुपये पहुंच गया। मुनाफे में यह बढ़त मजबूत लोन ग्रोथ और बेहतर नेट इंटरेस्ट इनकम की वजह से देखने को मिली।

नेट इंटरेस्ट इनकम में तगड़ा उछाल

तिमाही के दौरान बजाज हाउसिंग की नेट इंटरेस्ट इनकम 19 प्रतिशत बढ़कर 963 करोड़ रुपये रही। वहीं कुल आय में 24 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1,153 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे साफ है कि लोन बुक के विस्तार का सीधा फायदा कंपनी की कमाई पर पड़ा है।

AUM और लोन बुक बढ़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें