Get App

Bonus Share: साल 2024 में शेयरहोल्डर्स को 200% रिटर्न, अब ​1 पर 3 शेयर फ्री देने वाली है कंपनी

Bajaj Steel Industries Bonus Share Record Date: बजाज स्टील इंडस्ट्रीज में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 48.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले 3 महीनों में कीमत 70 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी कॉटन गिनिंग और प्रेसिंग मशीनरी, प्रीफैब्रिकेटेड बिल्डिंग स्ट्रक्चर और रिलेटेड प्रोडक्ट्स की एक प्रमुख मैन्युफैक्चरर है

Ritika Singhअपडेटेड Nov 09, 2024 पर 10:04 PM
Bonus Share: साल 2024 में शेयरहोल्डर्स को 200% रिटर्न, अब ​1 पर 3 शेयर फ्री देने वाली है कंपनी
बजाज स्टील इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत बीएसई पर 8 नवंबर को 3445.85 रुपये पर बंद हुई।

Bajaj Steel Industries Bonus Share: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स बनाने वाली बजाज स्टील इंडस्ट्रीज अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने वाली है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर एक शेयर पर 3 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

1961 में शुरू हुई बजाज स्टील इंडस्ट्रीज कॉटन गिनिंग और प्रेसिंग मशीनरी, प्रीफैब्रिकेटेड बिल्डिंग स्ट्रक्चर और रिलेटेड प्रोडक्ट्स की एक प्रमुख मैन्युफैक्चरर है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में जनरल इंजीनियरिंग फैब्रिकेशन, मशीनिंग, इंटेलीजेंट इलेक्ट्रिकल पैनल मैन्युफैक्चरिंग, स्टील डोर, लेजर कटिंग मशीन और अन्य इंजीनियरिंग सर्विसेज शामिल हैं।

साल 2024 में 200 प्रतिशत मजबूत हुआ शेयर

बजाज स्टील इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत बीएसई पर 8 नवंबर को 3445.85 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 1800 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर ने साल 2024 में अब तक शेयरहोल्डर्स को 200 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 3 महीनों में कीमत 70 प्रतिशत मजबूत हुई है। इस मल्टीबैगर ने 5 वर्षों में 2600 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें