स्मॉल कैप कंपनी बजेल प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 16 मार्च को शुरुआती कारोबार में 14 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 159.75 रुपये के हाई तक गया। बाद में 10.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 154.80 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में बंपर खरीद की वजह है कंपनी को 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रोजेक्ट मिलना। यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MSETCL) ने अपने स्पेशल पर्पस व्हीकल SASWAD TRANSMISSION LIMITED की ओर से दिया है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत बजेल प्रोजेक्ट्स को सासवड, पुणे में 400/220 kV AIS (एयर इंसूलेटेड स्विचगियर) सब-स्टेशन लगाना है। साथ ही इससे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइंस का काम भी करना है।
यह कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरिंग, खरीद और कंस्ट्रक्शन बेसिस पर दिया गया है। बजेल प्रोजेक्ट्स का कहना है कि उसके प्रमोटर/प्रमोटर ग्रुप/ग्रुप कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट देने वाली एंटिटी में कोई इंट्रेस्ट नहीं है। यह कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। कॉन्ट्रैक्ट को 23 महीनों के अंदर कंप्लीट किया जाना है।
बजेल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक दिग्गज कंपनी है। इसकी पावर ट्रांसमिशन और पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में मजबूत मौजूदगी है। बजेल पहले EPC सेगमेंट के तहत Bajaj Electricals Limited का हिस्सा थी।
Bajel Projects का शेयर 6 महीनों में 22 प्रतिशत गिरा
बजेल प्रोजेक्ट्स का मार्केट कैप बढ़कर 1800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर पिछले 6 महीनों में 22 प्रतिशत गिरा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 262 रुपये और एडजस्टेड लो 138 रुपये है। जनवरी 2026 में ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग और 270 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया था।
कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बजेल प्रोजेक्ट्स का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 562.35 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1.98 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,598.24 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 15.46 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।