Balaji Amines Share Price: दिग्गज स्पेशल्टी कंपनी बालाजी एमाइन्स के शेयरों में आज खरीदारी का ऐसा तगड़ा रुझान दिखा कि सिर्फ यही नहीं बल्कि इसकी पियर्स भी भी चमक उठीं। बालाजी एमाइन्स ने बुधवार 13 मई को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए थे और आज इसके शेयर 20% उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह अप्रैल 2015 के बाद से कंपनी के शेयरों के लिए इंट्रा-डे में सबसे बड़ी तेजी रही जब इसके शेयर 20% उछले थे। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 20% के अपर सर्किट ₹1622.55 पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। पियर ग्रुप की बात करें तो इंडो एमाइन्स, एमाइन्, एंड प्लास्टिसाइजर्स और एल्किल एमाइन्स के शेयर 10-13% तक उछल पड़े। बालाजी एमान्स उछलकर बीएसई स्मॉलकैप का टॉप गेनर बन गया तो पियर कंपनियां भी टॉप-5 में पहुंच गईं।
