Balaji Amines के शेयरों ने किया है निराश, क्या अभी है निवेश का मौका?

इंडिया में केमिकल कंपनियों को चीन से सस्ते प्रोडेक्ट्स का मुकाबला करना पड़ता है। इसके बावजूद बड़ी कंपनियां सेल्स ग्रोथ हासिल करने में कामयाब रही हैं। बालाजी एमाइंस की कैपेसिटी मीडियम टर्म में बढ़ेगी। कंपनी के कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 2:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बालाजी एमाइंस के मैनेजमेंट ने FY25 में वॉल्यूम ग्रोथ कम से कम 10-15 फीसदी और EBITDA मार्जिन 22 फीसदी से ज्यादा रहने का अनुमान जताया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बालाजी एमाइंस के जून तिमाही के नतीजे कमजोर आए हैं। हालांकि, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले सेल्स वॉल्यूम 5 फीसदी बढ़ा है। लेकिन, रियलाइजेशन पर दबाव का असर रेवेन्यू पर पड़ा है। ऑपरेटिंग खर्च ज्यादा रहने की वजह से मार्जिन घटा है। मैनेजमेंट ने आगे अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद जताई है। उसने FY24 और FY25 में मार्जिन बेहतर रहने की उम्मीद जताई है। केमिकल कंपनियों पर चीन से सस्ते आयात का असर पड़ा है। केमिकल इंडस्ट्री को चीन से लगातार सस्ते आयात का सामना करना पड़ा है। इसके बावूजद इंडियन केमिकल कंपनियां सेल्स वॉल्यूम बढ़ाने में सफल रही हैं। यह इंडिया में बड़ी केमिकल कंपनियों के लिए अच्छा संकेत है।

    नए प्रोजेक्ट्स चालू हो जाने से मिलेगी मदद

    मीडियम टर्म में बालाजी एमाइंस (Balaji Amines) को कुछ नए प्रोजेक्ट्स से मदद मिल सकती है। ये प्रोजेक्ट्स जल्द शुरू होने वाले हैं। इनमें मिथायल एमाइंस का प्रोजेक्ट शामिल है, जिससे दिसंबर तक क्षमता दोगुनी हो जाएगी। डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स के लिए इसके उत्पादों का इस्तेमाल होगा। दूसरे प्रमुख प्रोजेक्ट्स में इलेक्ट्रॉनिक डिमाथयल कार्बोनेट (DMC) और डिमाथयल एथर (DME) प्लांट्स शामिल हैं। कंपनी अपने मौजूदा डीएमसी प्लांट की क्षमता बढ़ाकर सालाना 15,000 टन कर रही है। यह प्लांट इस फाइनेंशियल ईयर में शुरू हो जाएगा।


    अगले साल मार्च में शुरू हो जाएगा डीएमई मैन्युफैक्टरिंग प्लांट

    DMC का इस्तेमाल लिथियम-आयन बैटरीज के इलेक्ट्रोलायट में होता है। यह बैटरी की लाइफ बढ़ाता है जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की ड्राइविंग रेंज बढ़ जाएगी। कुछ सेमीकंडक्टर के मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में भी डीएमसी का इस्तेमाल होता है। बालाजी एमाइंस सालाना 1,00,000 टन क्षमता का एक डीएमई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है। यह मार्च 2025 में शुरू हो जाएगा। शुरुआत में इसका फोकस एयरोसोल अप्लिकेशन पर होगा।

    वॉल्यूम ग्रोथ 10-15 फीसदी रहने की उम्मीद

    Balaji Amines के मैनेजमेंट ने FY25 में वॉल्यूम ग्रोथ कम से कम 10-15 फीसदी और EBITDA मार्जिन 22 फीसदी से ज्यादा रहने का अनुमान जताया है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कुछ नए प्रोजेक्ट्स का यूटिलाइजेशन लेवल FY26 में बढ़कर 50-60 फीसदी तक पहुंच जाएगी। सोलर पावर प्रोजेक्ट से भी EBITDA मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा। कंपनी 20 मेगावॉट का एक सोलर प्लांट बना रही है। 8 मेगावॉट का इसका पहला चरण FY25 की अंतिम तिमाही में शुरू हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Varun Beverages का शेयर छू सकता है ₹1840 का मार्क! BofA सिक्योरिटीज को दिख रहा खरीदारी का मौका 

    बीते एक साल में शेयर का नाममात्र का रिटर्न

    बड़े रिस्क की बात करें तो चीन से सरप्लस प्रोडक्शन इंडियन मार्केट में आता रहेगा। इसका असर कीमतों पर पड़ेगा। हालिया डेटा से संकेत मिला है कि चीन में मांग अब बढ़नी शुरू हो गई है। इसका मतलब है कि आगे चीन से आने वाली सप्लाई में कमी आएगी। Balaji Amines के शेयरों में 21 अगस्त को 0.37 फीसदी की गिरावट दिखी। 2 बजे शेयर का भाव 2,143 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में इस शेयर ने सिर्फ 3.54 फीसदी रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।