बंधन ग्रुप की इंश्योरेंस कारोबार में कदम रखने की तैयारी, बंधन बैंक ने हिट किया 52 वीक लो

बंधन ग्रुप इस योजना को पूरा करने के लिए ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों तरीकों को अपनाएगी। कंपनी इश्योरेंस सेक्टर में संभावित अधिग्रहण के अवसर के लिए पहले से ही कई जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। बंधन बैंक की होल्डिंग कंपनी बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स वर्तमान में बैंकिंग और म्यूचुअल फंड कारोबार में है

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 2:08 PM
बंधन बैंक की होल्डिंग कंपनी बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स वर्तमान में बैंकिंग और म्यूचुअल फंड कारोबार में है। अब बंधन ग्रुप की एक कंपनी एक नई इंश्योरेंस कंपनी बन सकती है

बंधन ग्रुप (Bandhan Group)बीमा कारोबार में कदम रखने की तैयारी में हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सीएनबीसी-टीवी18 को ये जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक बंधन ग्रुप पहले जनरल इंश्योरेंस कारोबार में प्रवेश करेगा। उसके बाद कंपनी लाइफ इंश्योरेंस में कदम रखेगी। बंधन ग्रुप के अधिकारियों ने हाल ही में इस बारे में बीमा नियामक से मुलाकात भी की थी और इंश्योरेंस कारोबार में कदम रखने की अपनी मंशा भी व्यक्त की थी। बता दें की आज के इंट्रा डे कारोबार में बंधन बैंक ने एनएसई पर अपना 52 वीक लो हिट किया है

धन ग्रुप इस योजना को पूरा करने के लिए ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों तरीकों को अपनाएगी

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बंधन ग्रुप इस योजना को पूरा करने के लिए ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों तरीकों को अपनाएगी। कंपनी इश्योरेंस सेक्टर में संभावित अधिग्रहण के अवसर के लिए पहले से ही कई जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। बंधन बैंक की होल्डिंग कंपनी बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स वर्तमान में बैंकिंग और म्यूचुअल फंड कारोबार में है। अब बंधन ग्रुप की एक कंपनी एक नई इंश्योरेंस कंपनी बन सकती है।


Daily Voice:यूएस फेड महंगाई से निटने में रहा असफल, आरबीआई फेड की नीतियों की न करे नकल

IRDAI के चेयर देबाशीष पांडा ने बार-बार इंश्योरेंस सेक्टर में ज्यादा से कंपनियों को आकर्षित करने का इरादा व्यक्त किया है। IRDAI इसके कई रिफार्म कर चुका है। IRDAI का कहना है कि आगे भी इंश्योरेंस सेक्टर में नियमों की आसान बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

IRDAI और सरकार दोनों ने एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है जिसमें बीमा बाजार में प्रवेश करने के लिए प्रारंभिक पूंजी प्रतिबद्धता को कम करने का प्रस्ताव रखा गया है। अगर संशोधन पारित हो जाता है तो इससे बंधन ग्रुप के लिए इंश्योरेंस कारोबार में प्रवेश करने के लिए जरूरी प्रारंभिक पूंजी प्रतिबद्धता को कम कर देगा।

कंपनी की तरफ से अभी तक नहीं मिला कोई जवाब 

इस खबर पर CNBC-TV18 ने बंधन ग्रुप से जानकारी मांगी है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। बताते चलें की आज के कारोबार में बंधन बैंक के शेयर 1.50 बजे के आसपास एनएसई पर 8.40 रुपए यानी 3.85 फीसदी की गिरावट के साथ 209.55 रुपए पर दिख रहा है। इस स्टॉक का आज का दिन का लो 205.55 रुपए और दिन का हाई 218.15 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक लो 205.55 रुपए और 52 वीक हाई 349.55 रुपए का है। स्टॉक का वॉल्यूम 11573963 शेयर के आसपास दिख रहा है।

ये स्टॉक 1 हफ्ते में 10.14 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 11.70 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 3 महीनों में ये शेयर 17 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं, इस साल अब तक इस शेयर में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 1 साल में ये शेयर 21.31 फीसदी टूटा है। जबकि पिछले 3 सालों में इस स्टॉक ने 36.50 फीसदी की निगेटिव रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।