हर बार जब आप किसी स्कीम में निवेश करते हैं, तो आप सोचते हैं कि आपके पैसे को दोगुना करने में कितना समय लगेगा। यदि आप अपना पैसा सही जगह पर लगाते हैं, तो यह वर्षों में काफी बढ़ सकता है। चक्रवृद्धि ब्याज के कारण यह दोगुना या तिगुना भी हो सकता है।

हर बार जब आप किसी स्कीम में निवेश करते हैं, तो आप सोचते हैं कि आपके पैसे को दोगुना करने में कितना समय लगेगा। यदि आप अपना पैसा सही जगह पर लगाते हैं, तो यह वर्षों में काफी बढ़ सकता है। चक्रवृद्धि ब्याज के कारण यह दोगुना या तिगुना भी हो सकता है।
पैसा बढ़ने में वास्तव में कितना समय लगेगा ये पता नहीं होता। अनुमान द्वारा की गई गणना अंतिम दशमलव तक पूरी तरह से सटीक नहीं हो सकती है, लेकिन यह किसी भी निवेश से आपके रिटर्न के बारे में एक अच्छा आइडिया दे सकती है। 72 का नियम और 114 का नियम (Rule of 72 and Rule of 114) एक सरल नियम है जो आपको बताएगा कि आपका पैसा कितनी तेजी से बढ़ सकता है। निवेश संबंधी निर्णय लेने के लिए विवेकपूर्ण तरीके से उनका उपयोग करना चाहिए।
72 का नियम (Rule of 72)
यह नियम आपको बताएगा कि आपके पैसे को दोगुना होने में कितने साल लगेंगे। इसका फॉर्मूला सरल है - आपके निवेश को दोगुना करने में कितने साल लगेंगे, यह जानने के लिए स्कीम की ब्याज दर को 72 से विभाजित करें। इसके लिए रेट ऑफ रिटर्न की एक विशेष दर होनी चाहिए।
आपके पैसे को दोगुना करने के लिए लगने वाले साल = 72/ रेट ऑफ रिटर्न
किस तरह तिगुना होगा आपका पैसा (How to Triple your Money)
यदि आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आपके पैसे को तीन गुना करने में कितना समय लगेगा, तो आपको 114 के नियम का उपयोग करने की जरूरत होगी यह 72 के नियम की तरह ही काम करता है। निवेश से आपके रिटर्न को तीन गुना करने में कितने साल लगेंगे ये जानने के लिए आपको 114 को ब्याज दर (रेट ऑफ रिटर्न) Rate of Return) से विभाजित करना होगा।
आपके पैसे को तिगुना करने के लिए लगने वाले साल = 114/ रेट ऑफ रिटर्न
पीपीएफ खाते (PPF account) से 7.1 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 50,000 रुपये के 1,50,000 रुपये होने में 16.05 साल लगेंगे।
यह नोट करें कि 72 का नियम (Rule of 72) वार्षिक रिटर्न पर काम करता है। इसे सभी प्रकार की अवधियों में लागू किया जा सकता है बशर्ते रेट ऑफ रिटर्न की दर वार्षिक रूप से चक्रवृद्धिक हो। यदि आप अपने तिमाही या छमाही चक्रवृद्धि रिटर्न की गणना के लिए समान नियम लागू करते हैं तो यह आपको सहीं आंकड़ा नहीं देगा।
आपको कितना रिटर्न चाहिए (How Much Return you will Need)
आप इन नियमों का उपयोग यह जानने के लिए भी कर सकते हैं कि किसी विशिष्ट अवधि में अपने पैसे को दोगुना करने के लिए आपको कितने ब्याज दर की जरूरत होगी। वैसे भी निवेश करते समय हम सभी के मन में एक वित्तीय लक्ष्य (financial target) होता है जिसमें यह नियम काम आएगा।
आपके पैसे को दोगुना करने के लिए जरूरी ब्याज दर (Rate of return) = 72/ साल की संख्या
72 का नियम 3 जरूरी पर्सनल फाइनेंस (essential personal finance) टॉपिक्स में से एक है जो निवेश और रिटर्न को समझने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यदि आप जल्दी निवेश करना शुरू करते हैं तो चक्रवृद्धि फॉर्मूला (Compounding formula) सबसे अच्छा काम करता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।