Get App

बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर, जुलाई 2022 के बाद देखने को मिली सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त

इस साल अब तक, बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में 15 फीसदी की तेजी के मुकाबले बैंक निफ्टी इंडेक्स 9 फीसदी से ज्यादा भागा है। अलग-अलग शेयरों पर नजर डालें आईसीआईसीआई बैंक इस हफ्ते 5 फीसदी से ज्यादा भागा है। जबकि एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक में क्रमशः 6 फीसदी, 9 फीसदी, 10 फीसदी और 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2023 पर 12:44 PM
बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर, जुलाई 2022 के बाद देखने को मिली सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त
इस साल अब तक, बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में 15 फीसदी की तेजी के मुकाबले बैंक निफ्टी इंडेक्स 9 फीसदी से ज्यादा भागा है

8 दिसंबर को बैंक निफ्टी 0.7 फीसदी की छलांग लगाकर 47,170.25 के नए हाई पर पहुंच गया। निवेशकों ने भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति अच्छी लगी है, इसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिला है। बैंक निफ्टी इंडेक्स इस हफ्ते 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। यह आज जुलाई 2022 के बाद की अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त हासिल करने की राह पर दिख रहा है। इस साल अब तक, बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में 15 फीसदी की तेजी के मुकाबले बैंक निफ्टी इंडेक्स 9 फीसदी से ज्यादा भागा है।

अलग-अलग शेयरों पर नजर डालें आईसीआईसीआई बैंक इस हफ्ते 5 फीसदी से ज्यादा भागा है। जबकि एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक में क्रमशः 6 फीसदी, 9 फीसदी, 10 फीसदी और 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इससे पहले, बैंक निफ्टी 5 दिसंबर को 4 में से 3 राज्य चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत के बाद 46,484.45 के ऑलटाइम हाई को हिट किया था। इसके बाद में आज 8 दिसंबर को आरबीआई द्वारा रेपो रेट को लगातार पांचवीं बार 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने के बाद बैंकिंग शेयरों में तेजी आई है।

RBI के एक फैसले ने बाजार में भरा दम, NSE Nifty पहली बार 21000 के पार

मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है। विश्लेषकों का मानना है कि बैंकिंग सेक्टर में मध्यम अवधि में मार्जिन पर दबाव जारी रह सकता है। लेकिन रिटेल और एसएमई सेक्टर की तरफ से कर्ज की मांग में बढ़त से सपोर्ट मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें