Get App

बैंक निफ्टी इस सीरीज में ही लगा सकता है नया हाई, अनुज सिंघल से जानें आज के लिए इंडेक्स पर होनी चाहिए रणनीति

बैंक निफ्टी अब सबसे मजबूत इंडेक्स है । एक ही झटके में बैंक निफ्टी ने 10 और 20 DEMA हासिल किया। बैंक निफ्टी का सपोर्ट जोन 56,700-56,900 (10 और 20 DEMA) पर है जबकि बैंक निफ्टी में लॉन्ग रहें और 56,500 पर स्टॉपलॉस लगाए। बैंक निफ्टी में अगला रजिस्टेंस 57,500-57,650 (All time high zone) पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 9:03 AM
बैंक निफ्टी इस सीरीज में ही लगा सकता है नया हाई, अनुज सिंघल से जानें आज के लिए इंडेक्स पर होनी चाहिए रणनीति
बाजार में नतीजों की पिक्चर बेहतर होनी शुरू हुई। कल बाजार बंद होते होते Etrernal के शानदार नतीजे आए।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल सोमवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। HDFC बैंक और ICICI बैंक ने मिलकर निफ्टी और बैंक निफ्टी को मजबूत सहारा दिया, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दोनों बैंकों ने निफ्टी में 154 अंक का योगदान (contribution) दिया। जबकि बैंक निफ्टी में 748 अंकों का योगदान (contribution) दिया। डिलिवरी खरीदारी में भी दोनों बैंकों ने HDFC बैंक का डिलिवरी शेयर प्रतिशत 56.1% और ICICI बैंक का 59.1% रहा है।

कल RIL ने निफ्टी पर 77 अंकों का दबाव बनाया फिर भी निफ्टी दिन के हाई पर बंद हुआ। कल का दिन भारतीय बाजार के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। कल निफ्टी ने 50 DEMA को बचाया और बड़ी रैली दी। कल का निचला स्तर ठीक बड़ा वाला सपोर्ट जोन भी था। सभी लॉन्ग सौदों के लिए कल का निचला स्तर (24882) अब एक ट्रेलिंग SL होगा ।

बाजार: आज के संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें