Get App

हीरो-जीरो ट्रेड में हो सकता है जोरदार मुनाफा, प्रशांत सावंत से जानें कमाई के शानदार कॉल्स

बैंक निफ्टी पर प्रशांत सावंत ने आज के लिए हीरो-जीरो ट्रेड चुना। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी की आज की एक्सपायरी वाली 42100 के स्ट्राइक की पुट में कमाई हो सकती है। इसमें 68 के स्तर पर पुट खरीदने से इसमें 118 से 150 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस पुट ऑप्शन में 5 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। हीरो-जीरो ट्रेड में बड़े मुनाफे के साथ बड़ा रिस्क भी होता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 22, 2022 पर 1:20 PM
हीरो-जीरो ट्रेड में हो सकता है जोरदार मुनाफा, प्रशांत सावंत से जानें कमाई के शानदार कॉल्स
कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत ने Trent, Asian Paints और IGL Future पर ट्रेड लेने की सलाह दी। आज उन्होंने तीनो स्टॉक्स में बिकवाली की राय दी है

वीकली वायदा एक्सपायरी के दिन आज गुरूवार 22 दिसंबर को बाजार पर फिर दबाव दिख रहा है। निफ्टी में करीब 93 अंकों की गिरावट नजर आ रही है। जबकि सेंसेक्स 300 अंक टूट कर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में 285 अंकों की गिरावट देखने को मिली। ऑप्शंस के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज NIFTY में 18100, 18200 और 18300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसमें पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी की बात करें तो बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा कॉल राइर्टस 42400, 42500 और 42600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42400, 42300 और 42000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत जुड़े। इन्होंने आज के लिए एक हीरो-जीरो ट्रेड सुझाया। इसके साथ तीन शानदार कॉल्स बताये। प्रशांत ने कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

आज का हीरो-जीरो ट्रेड

प्रशांत सावंत ने आज के लिए हीरो-जीरो ट्रेड इंडेक्स में चुना है। उन्होंने बैंक निफ्टी में हीरो-जीरो ट्रेड बताते हुए एक ऑप्शन कॉल दिया। उन्होंने कहा कि इसकी आज की एक्सपायरी वाली 42100 के स्ट्राइक की पुट में कमाई हो सकती है। इसमें 68 के स्तर पर पुट खरीदने की सलाह है। इस पुट ऑप्शन में 5 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें तेजी आने पर जोरदार एक्शन दिखाई देगा। उस समय ये 118 से 150 के टारगेट दिखा सकता है। उन्होंने यहां स्पष्ट किया कि जो ट्रेडर्स अत्यधिक रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं। उन्हें ही हीरो-जीरो ट्रेड में हाथ आजमाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें