Bank Nifty Trend : बैंक निफ्टी ने हिट किया ऑल टाइम हाई, केनरा बैंक, पीएनबी और एसबीआई में आई 5% तक की तेजी
Bank Nifty Trend : बैंक निफ्टी पहली बार 62300 के स्तर को पार करने के बाद एक अहम ब्रेकआउट जaन में प्रवेश कर गया है, जिससे इसके 63,000–64,000 के स्तर तक जाने की संभावना बन गई है। इस तेजी में पंजाब नेशनल बैंक,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंकों के शेयर 5 प्रतिशत तक भागे हैं
पोनमुडी आर ने कहा कि निवेशकों को एक मजबूत तेजी और एक टिकाऊ ट्रेंड के बीच फर्क समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में बैंकिंग शेयरों की अहम भूमिका बनी हुई है और इस तेजी का अगला चरण क्रेडिट ग्रोथ,कॉरपोरेट अर्निंग,लिक्विडिटी की स्थिति और संस्थागत निवेशकों की भागीदारी पर निर्भर करेगा
Bank Nifty Trend : मंगलवार को निफ्टी बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और पहली बार 62,300 के स्तर को पार कर गया। बैंकिंग शेयरों में लगातार हो रही खरीदारी के चलते इंडेक्स में यह उछाल आया। इस तेजी में पंजाब नेशनल बैंक,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंकों के शेयर 5 प्रतिशत तक भागे हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से बैंकिंग शेयरों में तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी से भारत के आयात बिल में राहत मिल सकती है,महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और रुपये पर दबाव कम हो सकता है। इससे ब्याज दरों को लेकर बनी चिंताएं कम हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है,जिससे बैंकों की कर्ज देने की गतिविधियों में तेजी आ सकती है और निवेशकों के नजरिए में बदलाव आ सकता है।
17 नवंबर को निफ्टी बैंक इंडेक्स 748.65 अंक यानी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 62,324.55 पर पहुंच गया, जो 3 फरवरी को बने इसके पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर 61,764 से ऊपर है। बैंक निफ्टी में शामिल 14 में से 12 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
एनरिच मनी के फाउंडर और सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि लगातार तेजी बनी रहने से आने वाले सत्रों में इंडेक्स के 63,000-64,000 के स्तर तक पहुंचने के रास्ते खुल सकते हैं।
इस साल 3 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच बैंकिंग इंडेक्स में भारी गिरावट आई थी। यह अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 20 प्रतिशत गिरकर 49,954 पर आ गया। इस चलते यह इंडेक्स 'बेयर मार्केट' पोजीशन में में चला गया था। लेकिन 2 अप्रैल के बाद से इसमें कुछ स्थिरता आती दिखी। 49,954 के लो से यह लगभग 26 प्रतिशत तक सुधर चुका है। केवल नवंबर के महीने में इस इंडेक्स में अब तक लगभग 15 प्रतिशत की बढ़त दिखा है। इस तरह,यह फरवरी 2021 के बाद के अपने सबसे अच्छे मासिक प्रदर्शन की राह पर है। उस समय इसमें 14 प्रतिशत की तेजी आई थी।
बैंक निफ्टी स्टॉक्स की बात करें तो पब्लिक सेक्टर के बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सबसे आगे है, जिसमें 4.9 प्रतिशत की तेजी आई है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 2.3 प्रतिशत ऊपर दिख रहा है।
उधर बैंक के मैनेजमेंट के साथ बैठक के बाद, मोतीलाल ओसवाल ने PNB पर अपनी'बाय'रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि FCNR(B) डिपॉजिट के जरिए 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर जुटने से लोन ग्रोथ में तेजी आई है और बैंक अपने FY2027 के ग्रोथ गाइडेंस को हासिल करने की राह पर बना हुआ है।
निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स के सभी 12 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें पंजाब एंड सिंध बैंक, PNB, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक सबसे आगे नजर आ रहे हैं,जिनमें 5 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई है।
निजी क्षेत्र के बैंकों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त हैं। इसमें एक्सिस बैंक, RBL बैंक और बंधन बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत तक का उछाल आया है।
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी करीब 1 प्रतिशत की तेजी दिख रही है।
हालांकि,पोनमुडी आर ने कहा कि निवेशकों को एक मजबूत तेजी और एक टिकाऊ ट्रेंड के बीच फर्क समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में बैंकिंग शेयरों की अहम भूमिका बनी हुई है और इस तेजी का अगला चरण क्रेडिट ग्रोथ, कॉरपोरेट अर्निंग, लिक्विडिटी की स्थिति और संस्थागत निवेशकों की भागीदारी पर निर्भर करेगा।
रैली की मजबूती इस बात पर निर्भर करेगी कि इंडेक्स 62200 के स्तर से ऊपर बना रहता है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर बैंकिंग शेयरों में बड़ी भागीदारी के साथ एक निर्णायक ब्रेकआउट होता है तो यह तेजी और बढ़ सकती है। वहीं, अगर इंडेक्स 62200 के ऊपर टिके रहने में विफल रहता है तो शॉर्ट-टर्म प्रॉफिट-बुकिंग शुरू हो सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।