बाजार में लगातार तीसरे दिन कंसोलिडेशन का मूड है। निफ्टी 17800 के आस-पास घूम रहा था लेकिन इस समय 17700 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी आज अंडरपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते होने वाली मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के शो फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV Investment के Ashish Bahety हैं । आशीष शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी देंगे।
