Bank Of Baroda Q2: मुनाफा 58.7% बढ़कर 3,313.4 करोड़ रुपए रहा, एसेट क्वालिटी में दिखा सुधार

Bank Of Baroda Q2 Result- दूसरी तिमाही में कंपनी के एसेट क्वालिटी में भी सुधार दिखा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ बडौदा का ग्रॉस एनपीए 6.26 फीसदी से घटकर 5.31 फीसदी पर आ गया है

अपडेटेड Nov 05, 2022 पर 2:43 PM
सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 58.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3,313.4 करोड़ रुपये पर रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bank Of Baroda Q2 Result- देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक Bank Of Baroda ने 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 58.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3,313.4 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 2,087.9 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,564.8 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली आय 34.5 फीसदी से बढ़कर 10,174.4 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली आय 7 ,565.9 करोड़ रुपये पर रहा था।वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 8,924.2 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दूसरी तिमाही में Bank Of Baroda के एसेट क्वालिटी में भी सुधार दिखा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ बडौदा का ग्रॉस एनपीए 6.26 फीसदी से घटकर 5.31 फीसदी पर आ गया है। जबकि इसी अवधि में बैंक का नेट एनपीए 1.58 फीसदी से घटकर 1.16 फीसदी पर आ गया है।


    रुपये में देखें तो 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बैंक ऑफ बडौदा का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 52,590.8 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसी तरह नेट एनपीए 12,652.7 करोड़ रुपये से घटकर 9,672.2 करोड़ रुपये पर आ गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।