Get App

Sensex में 1046 अंकों का उछाल, Nifty भी 24300 के पार, बैंक ऑफ जापान के चलते ₹5.41 लाख करोड़ की कमाई

Sensex-Nifty Jumps: बैंक ऑफ जापान के आश्वासन का दुनिया भर के मार्केट पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। घरेलू मार्केट में भी खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके चलते निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। जानिए ओवरऑल क्या स्थिति है और सबसे तगड़ी खरीदारी किस सेक्टर में है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 9:38 AM
Sensex में 1046 अंकों का उछाल, Nifty भी 24300 के पार, बैंक ऑफ जापान के चलते ₹5.41 लाख करोड़ की कमाई
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,593.07 और निफ्टी 23,992.55 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Jumps: बैंक ऑफ जापान के आश्वासन का दुनिया भर के मार्केट पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। घरेलू मार्केट में भी खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी से अधिक उछल गए। बैंक ऑफ जापान के डिप्टी गवर्नर ने कहा है कि अगर बाजार स्थिर रहता है, तो बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा। इसके चलते निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं और रियल्टी के इंडेक्स में तो 3 फीसदी से अधिक उछाल है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तगड़ी खरीदारी हो रही है।

ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की  दौलत मार्केट खुलते ही 5.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 930.13 प्वाइंट्स यानी 1.18 फीसदी के उछाल के साथ 79,523.20 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 290.05 प्वाइंट्स यानी 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 24,282.60 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 79639.2 और निफ्टी 24306.45 पर पहुंच गया था। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,593.07 और निफ्टी 23,992.55 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 5.41 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 6 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,39,59,953.56 करोड़ रुपये था। आज यानी 7 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,45,01,708.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 5,41,755.19 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें