Get App

Bank of Maharashtra ने लॉन्च किया QIP, फ्लोर प्राइस समेत पूरी डिटेल

Bank of Maharashtra के शेयरों में आज 0.70 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 60.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 42,665.28 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 73.50 रुपये और 52-वीक लो 38.69 रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 9:17 PM
Bank of Maharashtra ने लॉन्च किया QIP, फ्लोर प्राइस समेत पूरी डिटेल
Bank of Maharashtra क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानी QIP के जरिए फंड जुटाने जा रही है।

Bank of Maharashtra QIP: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने फंड जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानी QIP इश्यू को लॉन्च कर दिया है। पब्लिक सेक्टर बैंक के बोर्ड ने आज 30 सितंबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैंक के एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक QIP इश्यू के लिए 60.37 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। बैंक के शेयरों में आज 0.70 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 60.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 42,665.28 करोड़ रुपये हो गया है।

Bank of Maharashtra ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

Bank of Maharashtra ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इसके बोर्ड की इश्यू कमेटी ने "30.09.2024 को इश्यू खोलने की मंजूरी दे दी है।" फ्लोर प्राइस स्टॉक के मौजूदा मार्केट प्राइस के मुकाबले मामूली रूप से 0.13 फीसदी अधिक है। फाइलिंग में कहा गया है, "बैंक अपने विवेक से इश्यू के लिए तय फ्लोर प्राइस पर 5 फीसदी से अधिक की छूट नहीं दे सकता है।" बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा कि क्यूआईपी के लिए इश्यू प्राइस बुकरनिंग लीड मैनेजर के कंसल्टेशन से तय किया जाएगा।

कितनी रकम जुटाने की है योजना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें