Get App

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने QIP से जुटाए कुल 1,000 करोड़ रुपये, LIC ने लिया सबसे बड़ा हिस्सा

Bank of Maharashtra ने QIP इश्यू को बंद कर दिया है। बैंक ने इस इश्यू के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बोर्ड ने 6 जून को अपनी बैठक में संस्थागत खरीदारों को QIP के लिए 35.1 करोड़ शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी। शेयरों को 28.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस पर आवंटित किया गया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 07, 2023 पर 12:11 PM
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने QIP से जुटाए कुल 1,000 करोड़ रुपये, LIC ने लिया सबसे बड़ा हिस्सा
LIC ने इस इश्यू में सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। जबकि पांच संस्थागत खरीदारों को कंपनी में 5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी आवंटित की गई है

सरकारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (Qualified Institutional Placement (QIP) इश्यू को बंद कर दिया है। इस इश्यू के जरिए उसने 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। QIP के लिए बोर्ड ने 6 जून को अपनी बैठक में संस्थागत खरीदारों (institutional buyers) को 35.1 करोड़ शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी। शेयरों को 28.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस पर आवंटित किया गया। जो कि 29.94 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 4.94 प्रतिशत के डिस्काउंट पर है। इसे 1 जून को QIP लॉन्च के समय निर्धारित किया गया था।

पांच संस्थागत खरीदारों को Bank of Maharashtra में 5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी आवंटित की गई। सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India(LIC) कंपनी ने इस इश्यू के सबसे बड़ा हिस्से पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जीवन-बीमाकर्ता को 8.34 करोड़ शेयर या कुल अप्रूव्ड इश्यू साइज का 23.77 प्रतिशत हिस्सा आवंटित किया गया।

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

इसके बाद आदित्य बिड़ला सन लाइफ (Aditya Birla Sun Life) कंपनी रही। इसने 4.50 करोड़ शेयर या कुल QIP का 12.84 प्रतिशत हासिल किया। अन्य प्रमुख संस्थागत खरीदारों में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी (Bajaj Allianz General Insurance Company), राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज (Rajasthan Global Securities) और Societe Generale शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें