Sensex और Nifty में 12 फरवरी को करीब 1 फीसदी की गिरावट थी। लेकिन, दोपहर बाद गिरावट बढ़ गई। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। प्रॉफिट बुकिंग की वजह से BSE Midcap और Smallcap सूचकांक 2 फीसदी से ज्यादा गिर गए। बैंकिंग, रियल्ट और मीडिया स्टॉक्स में भी बड़ी गिरावट दिखी। Nifty Bank Index 2 फीसदी से ज्यादा यानी 700 अंक टूट गया।
इन बैंक स्टॉक्स में ज्यादा गिरावट
बंधन बैंक, पीएनबी, कोटक बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और इंडसइंड बैंक में 2.5 से 7 फीसदी की गिरावट दिखी। सभी 12 सूचकांक लाल निशान में थे। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा गिरा। इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक और इंडियन बैंक के शेयरों में 10 फीसदी तक गिरावट दिखी।
यह भी पढ़ें: Zomato के शेयरों में 6% की रैली, ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस
रियल्टी स्टॉक्स पर भी दबाव
Nifty Realty Index में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। शोभा, लोढ़ा और फीनिक्स मिल्स के स्टॉक्स में 5 फीसदी तक की गिरावट आई। डिश टीवी, डीबीसी कॉर्प, हैथवे और जी एंटरटेनमेंट के स्टॉक्स 7.5 फीसदी तक टूट गए। इससे निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा गिर गया।
मिडकैप और स्मॉलकैप पर ज्यादा मार
SJVN, Amber Enterprises, NBCC (India), HUDCO, IRB Infrastructure Developers, Indian Overseas Bank और MCX India सबसे ज्यादा गिरावट वाली स्मॉलकैप कंपनियां थीं। इनमें 9 से 20 फीसदी तक गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में एनएचपीसी, आईआरएफसी, भारत डायनेमिक्स और यस बैंक के शेयर 8 से 12 फीसदी तक लुढ़क गए।