बैंकिंग स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन, इस सरकारी बैंक के शेयर का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

प्रशांत सावंत ने कहा कि इवेंट वजह से वे आज इंडेक्स पर कॉल नहीं लेंगे जबकि आज निफ्टी की क्लोजिंग ट्रैक करूंगा। निफ्टी अगर 18600 के ऊपर क्लोज होता है और कल इसके ऊपर कन्टीन्यू होता है। तब जाकर इंडेक्स पर बुलिश रहूंगा। ऐसा होने पर 18480 के स्टॉपलॉस के साथ इसमें लॉन्ग कॉल लेने की सलाह दूंगा। इसमें तेजी आने पर निफ्टी 18880 के स्तर तक चढ़ सकता है

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 1:56 PM
कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत ने बैंकिंग सेक्टर में एक्शन की वजह से पीएसयू सेक्टर के Canara Bank में सस्ता ऑप्शन खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा अगले कुछ दिनों में इसमें जोरदार तेजी दिख सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RBI पॉलिसी के बाद आज बैंकिंग शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी 18600 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी है और ये 43400 के करीबब कारोबार कर रहा है। आज निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18600, 18700 और 18800 के लेवल्स पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। आज निफ्टी में पुट राइटर्स 18600, 18500 और 18400 के स्तरों पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें आज सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 43500, 43600 और 43700 के स्तरों पर नजर आई। जबकि पुट राइटर्स सबसे ज्यादा 43000, 43100 और 43200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत जुड़े। इन्होंने कमाई का सस्ता ऑप्शन बताया। इसके साथ ही मार्केट पर राय और शानदार ट्रेडिंग कॉल्स भी सुझाये।

    कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत की बाजार पर राय

    इन्होंने कहा कि आज इवेंट की वजह से मैं कोई कॉल नहीं लेना चाहता हूं। आज बहुत से लोग कॉल लेते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस समय मैं सतर्क रवैया अपना रहा हूं। हालांकि मैं आज की निफ्टी की क्लोजिंग ट्रैक करूंगा। अगर आज निफ्टी 18600 के ऊपर क्लोज होता है और कल इसके ऊपर कन्टीन्यू होता है। तो मैं इंडेक्स पर बुलिश रहूंगा। इसके बाद मैं 18500 या 18480 के स्टॉपलॉस के साथ इसमें लॉन्ग कॉल लेने की सलाह दूंगा। ऐसे में निफ्टी में 18880 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।


    वहीं बैंक निफ्टी में मुझे ज्यादा स्ट्रेंथ नजर आ रही है। जिनके पास पोजीशन है उन्हें 43380 पर सख्त स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 43800 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। प्रशांत ने कहा कि मैं बैंक निफ्टी में लॉन्ग रहूंगा जबकि निफ्टी में वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाऊंगा।

    प्रशांत सावंत के आज के शानदार कॉल्स

    Bata Future : खरीदें - 1697 रुपये, स्टॉपलॉस- 1658 रुपये, लक्ष्य - 1740 से 1765 रुपये

    GNFC Future : खरीदें - 595 रुपये, स्टॉपलॉस- 575 रुपये, लक्ष्य - 640 से 665 रुपये

    Zee Entertainment Future : खरीदें - 264 रुपये, स्टॉपलॉस- 252 रुपये, लक्ष्य - 285 रुपये

    सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 6% का रिटर्न, आज किन शेयरों पर हैं इनकी नजरें

    सस्ता ऑप्शन जिसमें कुछ दिनों में होगी जोरदार कमाईः Canara Bank

    प्रशांत ने कहा कि कल आरबीआई पॉलिसी जारी होने के बाद आज बैंकिंग स्टॉक्स एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। बैंकिंग में तेजी को देखते हुए मैंने सस्ता ऑप्शन बैंकिंग शेयर से चुना है। इसके लिए पीएसयू बैंक का शेयर चुनते हुए उन्होंने केनरा बैंक में दांव लगाने की सलाह दी। प्रशांत ने कहा कि इसकी दिसंबर सीरीज की एक्सपायरी वाली 330 की स्ट्राइक की कॉल 8.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें पहला टारगेट 15 रुपये का होगा। जबकि दूसरा टारगेट 18 रुपये का होगा। उन्होंने कहा कि इसमें 3.80 रुपये पर सख्त स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।