सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 6% का रिटर्न, आज किन शेयरों पर हैं इनकी नजरें

आज वीकली एक्सपायरी के दिन KNR Construction, Rallis India और GSFC के शेयरों पर खिलाड़ियों ने खरीदारी करने की राय दी है। आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने Rallis India में लॉन्ग करने की राय दी। जबकि ब्रिजेश ऐल ने GSFC में खरीदारी करने को कहा। वहीं 5Paisa.com के रुचित जैन ने KNR Construction में खरीदारी करने को कहा।

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 1:13 PM
तीसरे दिन BRIJESH AIL का टॉप ट्रेड RCF रहा जिसने 6% का रिटर्न दिया जबकि तीसरे दिन MEHUL KOTHARI का टॉप ट्रेड IB REAL रहा जिसने 3% का रिटर्न दिया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Khiladi No. 1- सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर 1 में हफ्ते के चौथे दिन वीकली एक्सपायरी को 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इसमें शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स द्वारा आपके लिए दमदार शेयर बताये जाते हैं। इसमें अपनी सूझ-बूझ से दांव लगाकर आप चाहें तो अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, आनंद राठी के मेहुल कोठारी और IDBI Capital Markets and Securities के ब्रिजेश ऐल के बीच मुकाबला होगा। तीनों खिलाड़ी आज के बाजार के हिसाब अपने स्टॉक्स चुनेंगे। किन स्टॉक्स में लॉन्ग पोजीशन बनानी चाहिए। किसमें बिकवाली करनी चाहिए जिससे कि बाजार में कमाई की जा सके। जानते हैं आज किन स्टॉक्स पर टिकी हैं इनकी नजरें-

    KHILADI TOP TRADES

    तीसरे दिन RUCHIT JAIN का टॉप ट्रेड HIKAL रहा जिसने 3.5% का रिटर्न दिया

    तीसरे दिन MEHUL KOTHARI का टॉप ट्रेड IB REAL रहा जिसने 3% का रिटर्न दिया


    तीसरे दिन BRIJESH AIL का टॉप ट्रेड RCF रहा जिसने 6% का रिटर्न दिया

    KHILADI DAY-3 RETURN

    तीन दिनों में RUCHIT JAIN के सुझाये स्टॉक्स ने 0.6% का निगेटिव रिटर्न दिया

    तीन दिनों में MEHUL KOTHARI के सुझाये स्टॉक्स ने 1.6% का रिटर्न दिया

    तीन दिनों में BRIJESH AIL के सुझाये स्टॉक्स ने 6% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए दमदार स्टॉक्स जिनमें होगी जोरदार कमाई

    5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY KNR Construction

    रुचित ने कहा कि इसमें 271 के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 306 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 258 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    आनंद राठी के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY Rallis India

    मेहुल ने इस स्टॉक में 250.5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 242 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 270 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    IDBI Capital Markets and Securities के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY GSFC

    ब्रिजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 136 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 154 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Axis Bank के शेयर ने हिट किया लाइफटाइम हाई, ब्रोकरेज को स्टॉक के भाव में और अपसाइड की उम्मीद

    5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Guj Amb Exp

    रुचित ने कहा कि इसमें 262 के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 294 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 254 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    आनंद राठी के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY KEC International

    मेहुल ने इस स्टॉक में 466 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 435 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 495 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।