Bansal Wire IPO Listing: स्टील के वायर बनाने वाली बंसल वायर (Bansal Wire) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 62 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 256 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 352.05 रुपये और NSE पर 356 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 39 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Bansal Wire Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह 335.85 रुपये (Bansal Wire Share Price) तक आ गया। भाव में कुछ रिकवरी तो हुई लेकिन दिन के आखिरी में यह 350.30 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 36.84 फीसदी मुनाफे में हैं।
