Bata Shares: चार दिनों की गिरावट के बाद संभला शेयर, धमाकेदार रिजल्ट और डिविडेंड के ऐलान पर 8% का उछाल

Bata India Share Price: एक तरफ मार्केट की हाहाकार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई है तो दूसरी तरफ बाटा इंडिया के शेयर रॉकेट बन गए। जून तिमाही में तगड़े मुनाफे और डिविडेंड के ऐलान पर शेयर जोश में 8% से अधिक उछल पड़े। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 1:02 PM
जून तिमाही में मुनाफे में 23% के उछाल और ₹25 के डिविडेंड के ऐलान पर Bata India के शेयर 8% उछल पड़े।

Bata India Share Price: दिग्गज फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया के शेयरों ने आज ढहते मार्केट में भी धमाल मचा दिया। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया और निफ्टी फिसलकर 24300 के नीचे आ गया तो दूसरी तरफ बाटा इंडिया का शेयर 8% से अधिक उछल पड़ा। इसके शेयरों ने जून तिमाही में मुनाफे में 23% के उछाल और ₹25 के डिविडेंड के ऐलान का जश्न मनाया। हालांकि कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के चलते मुनाफावसूली का भी इस पर दबाव दिखा लेकिन अब भी यह मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.93% की बढ़त के साथ ₹713.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 8.43% उछलकर ₹758.45 तक पहुंच गया था। लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज इसमें रौनक आई। इन चार दिनों में यह 4% से अधिक कमजोर हुआ था।

Bata India Q1 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में बाटा इंडिया का कंसालिडेटेड लेवल पर सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 23.1% बढ़कर ₹64 करोड़ हो गया तो ऑपरेशंस से रेवेन्यू 3.9% बढ़कर ₹942 करोड़ से ₹979 करोड़ हो गया। हालांकि ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का परफॉरमेंस मिला-जुला रहा तो ईबीआईटीडीए 2.6% बढ़कर ₹204 करोड़ पर पहुंच गया तो मार्जिन में गिरावट आई है और यह 21.1% से घटकर 20.8% पर आ गया। कारोबारी नतीजे के साथ-साथ फुटवियर कंपनी के बोर्ड ने हर शेयर पर ₹25 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 19 अगस्त 2026 है। शेयरहोल्डर्स के खाते में यह डिविडेंड 2 सितंबर 2026 से क्रेडिट होने लगेगा।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

बाटा इंडिया के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 15 सितंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹1,281.60 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 6 महीने में यह 52.75% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹605.55 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

तीन वजहों से मार्केट में हाहाकार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।