Get App

बाजार में अपना नजरिया और पोजिशन बदलने के लिए रहे तैयार, आज इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

Trading Plan: निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 23,650-23,700 (कल का हाई) पर है जबहकि बड़ा रजिस्टेंस 23,800-23,850 (ऑप्शन्स जोन) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 23,450-23,500 (ऑप्शन्स जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट: 23,300-23,350 (कल का निचला स्तर) पर है। ट्रेड लेने से पहले पहले 30-45 मिनट का इंतजार करें। दोनों तरफ ट्रेड्स के लिए तैयार रहें

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 8:52 AM
बाजार में अपना नजरिया और पोजिशन बदलने के लिए रहे तैयार, आज इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि इस रैली में 55,000-55,500 हमारा लक्ष्य था। आज शायद हम उस टारगेट के करीब पहुंचेंगे। अगर रैली फेल होनी है तो 55,000-55,500 में ही हो सकती है

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल 

2 दिनों की अच्छी रैली के बाद आज बाजार के टेक्सचर का टेस्ट होगा। पिछले मंगलवार भी बड़ी रैली हुई थी। उसके बाद बाजार एकतरफा गिरा था। हालांकि अब संकेत पहले से थोड़े बेहतर हैं। FIIs की कल कैश में बिकवाली काफी कम है। FIIs ने कल `6500 Cr औसत के मुकाबले `4,700 Cr की बिकवाली की और F&O में दो दिनों से शॉर्ट कवरिंग हो रही है। ब्रेंट क्रूड भी अब $100-105 के बीच में स्थिर है। ग्लोबल बाजार भी अब ज्यादा पैनिक के मूड में नहीं हैं। और 2 दिनों से भारी उतार-चढ़ाव के बीच हम दिन के हाई पर बंद हुए । 10 मार्च के बाद पहली बार निफ्टी ने Higher High और Higher Low बनाया। दिक्कत यही कि 10 मार्च से ही बाजार में बड़ी गिरावट हुई थी।

बाजार: आज के संकेत

आज ब्याज दरों पर फेड का फैसला आना है। सामान्य बाजार में ये सबसे बड़ा संकेत होता और आज ये एक साइड शो बनकर रह गया है।इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगियों ने बताया है कि वे युद्ध में शामिल नहीं होना चाहते हैं। हमें अब नाटो देशों के समर्थन की आवश्यकता या इच्छा नहीं है। नाटो ने ईरान के मामले में बहुत बड़ी गलती की है। ईरान के मुद्दे पर कतर, यूएई, बहरीन और सऊदी अरब से हमें बड़ा समर्थन मिला है। हम अभी ईरान छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन निकट भविष्य में ऐसा करेंगे। जल्द ही जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें