Get App

Delhi Weather: दिल्ली वालों को अभी और सताएगी गर्मी! 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं, IMD ने बताया AQI का हाल

Delhi Weather: दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार (7 अक्टूबर) को दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, सुबह 6 बजे तक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ था।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 7:55 AM
Delhi Weather: दिल्ली वालों को अभी और सताएगी गर्मी! 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं, IMD ने बताया AQI का हाल
दिल्ली वालों को अभी और सताएगी गर्मी! 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं

Delhi Weather: दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार (7 अक्टूबर) को दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, सुबह 6 बजे तक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। दिन में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली के मौसम का साप्ताहिक पूर्वानुमान

दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में राजधानी में बारिश के आसार नहीं हैं। 8, 9, 10, 11 और 12 अक्टूबर को बारिश नहीं होगी और इन सभी दिनों में आसमान में "आंशिक रूप से बादल छाए रहने" का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें