Get App

बाजार में फिर हो सकती है मंदड़ियों की वापसी, 24850-24800 पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट - SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह

बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स ने शुक्रवार को अपनी 6 दिनों की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और डेली चार्ट पर निचले स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक ईवनिंग स्टार कैंडल पैटर्न बनाया है, जिसे एक बियरिश रिवर्सल सिगनल माना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 12:51 PM
बाजार में फिर हो सकती है मंदड़ियों की वापसी, 24850-24800 पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट - SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह
बैंक निफ्टी लगभग एक महीने से निफ्टी की तुलना में कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। बैंक निफ्टी/निफ्टी रेशियो चार्ट पर फॉलिंग रेशियो लाइन से इस बात का संकेत मिलता है

एसबीआई सिक्योरिटीज में तकनीकी अनुसंधान और डेरिवेटिव्स के हेड सुदीप शाह

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स की शुरुआत कमजोर रुख के साथ हुई तथा दिन चढ़ने के साथ इसमें गिरावट बढ़ती रही। इसके चलते इसकी 6 दिन की बढ़त का सिलसिला थम गया। यह बढ़त जीएसटी सुधारों तथा एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स में सुधार की वजह से आई। 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं ने मर्केट सेंटीमेंट को कमजोर कर दिया है। इस बीच व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने चेतावनी दी कि भारतीय वस्तुओं पर सेंकेडरी टैरिफ 27 अगस्त से लागू होंगे। इसके चलते निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया और 0.85% की गिरावट के साथ 24,870 पर बंद हुआ।

निफ्टी व्यू

बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स ने शुक्रवार को अपनी 6 दिनों की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और डेली चार्ट पर निचले स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक ईवनिंग स्टार कैंडल पैटर्न बनाया है, जिसे एक बियरिश रिवर्सल सिगनल माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि डेली चार्ट पर ईवनिंग स्टार पैटर्न का फॉर्मेशन 30 जून से 8 अगस्त तक के पिछले डाउनवर्ड मूव (25669-24337) के 61.8% फिबोनाची रिट्रेसमेंट के साथ मेल खाता है,जिससे नीचे की ओर रुझान बदलने की संभावना बढ़ जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें