FOMC की बैठक, F&O एक्सपायरी के पहले बाजार में दिखेगी जोरदार उठापटक, जानिए दिग्गजों की क्या है राय

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि इस हफ्ते में घरेलू बाजार में काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है.

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 1:36 PM
अगर निफ्टी 17600 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहता है तो यह 17350 के स्तर पर फिसल सकता है। निवेशकों को सलाह है कि वह अपनी पोजिशन हेज करके रखें और जब तक बाजार स्थिर नहीं होता तब तक अपनी पोजिशन बड़ी करने से बचें।

Market outlook:कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच 21 जनवरी 2021 को समाप्त हफ्ते में बाजार बिकवाली के दबाव में रहे। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,185.85 अंक यानी 3.57 फीसदी की गिरावट के साथ 59,037.18 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 638.55 अंक यानी 3.49 फीसदी की गिरावट के 17,617.2 के स्तर पर बंद हुआ। अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीएसई आईटी इंडेक्स में 6.5 फीसदी की, टेलिकॉम इंडेक्स में 5.8 फीसदी , निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं बीएसई के पावर इंडेक्स में 2.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

अब आइए डालते हैं बाजार के चाल पर दिग्गजों की राय पर एक नजर।

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी के लिए 17500 का स्तर बहुत अहम होगा । इसपर निफ्टी को सपोर्ट है। अगर निफ्टी 17700 के ऊपर जाता दिखता है तो एक बार फिर बाजार में खरीदारी देखने को मिलेगी औऱ निफ्टी एक बार फिर 17900-18000 की तरफ जाता दिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछले हफ्ते की गिरावट एक हल्की और शॉर्ट टर्म गिरावट थी। अब बाजार में बजट के पहले एक बार फिर तेजी आती दिखेगी।


Bonanza Portfolio के विशाल वाघ का कहना है कि निफ्टी को आगे तेजी में बने रहने के लिए 18000 के ऊपर की क्लोजिंग देनी होगी। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 17500 पर अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा है। ग्लोबल बाजार की कमजोरी के साथ अगामी बजट को लेकर अनिश्चितता की वजह से आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Motilal Oswal Financial Services के सिद्धांत खेमका का कहना है कि निफ्टी अपने हाल के पिक से करीब 800 अंक टूट चुका है। तकनीकी रुप से निफ्टी डेली टाइम फ्रेम पर 17650 EMA के करीब है। इस लेवल के नीचे निफ्टी में नियरटर्म में डाउनट्रेन्ड कामय रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल बाजार की कमजोरी मिले जुले नतीजे एफआईआई की भारी बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया है।

Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि वीकली चार्ट पर निफ्टी ने एक लॉन्ग बियरिश बार रिवशल कैंडल बनाया है जो आगे बाजार में शॉर्ट टर्म में कमजोरी कायम रहने के संकेत है। इसके अलावा निफ्टी का 20 Day SMA के नीचे क्लोज होना भी एक नेगेटिव संकेत है। अब निफ्टी के लिए 17500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है । अगर निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है तो फिर इसमें हमें 17775 फिर उसके बाद 17900-17950 का लेवल भी देखने को मिल सकता है। वहीं दूसर तरफ अगर निफ्टी 17750 के नीचे फिसल जाता है तो फिर इसमें 17400-17300 का लेवल भी देखने को मिल सकता है।

Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि इस हफ्ते सबसे पहले बाजार 2 हैवी बेट्स Reliance Industries और ICICI Bank बैंक के नतीजों पर रिएक्ट करेगा। उन्होंने आगे कहा है कि कमजोर ग्लोबल संकेत इस समय बाजार के सेटिमेंट पर अपना असर डाल रहे है। इसके अलावा नतीजों के मौसम में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव निवेशकों को परेशान कर रहा है। इंडेक्स पर नजर डालें तो किसी अच्छी रिकवरी के लिए निफ्टी को 17600 के ऊपर बने रहना होगा। अगर निफ्टी 17600 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहता है तो यह 17350 के स्तर पर फिसल सकता है। निवेशकों को सलाह है कि वह अपनी पोजिशन हेज करके रखें और जब तक बाजार स्थिर नहीं होता तब तक अपनी पोजिशन बड़ी करने से बचें।

बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ हुई मजबूत, आज के 10 टॉप पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है अच्छी कमाई

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि इस हफ्ते में घरेलू बाजार में काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। क्योंकि निवेशकों की नजर आगामी बजट की घोषणाओं पर लगी हुई है। चूंकि अब तक आए नतीजों ने बाजार में कोई जोश नहीं भरा है। इसलिए आने हफ्तों में बाजार अगले संकेत के लिए नतीजों पर ही नजर बनाए रखेगा।

Equity 99 के राहुल शर्मा का कहना है कि बाजार आज करीब 1 फीसदी टूटा है। बजट के करीब आने के साथ ही हो रही मुनाफावसूली के बीच बाजार में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। निवेशकों को इस गिरावट में क्वालिटी शेयरों में खरीदारी करने का अच्छा मौका मिल रहा है।

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि 38180 का स्तर बैंक निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह सपोर्ट टूट जाता है तो निफ्टी फिर हमें 37950 और फिर उसके 37690 तक गिर कर सकते है। ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 38325 के ऊपर मजबूत रजिस्टेंस नजर आ रहा है और अगर यह रजिस्टेंस टूटता है तो फिर निफ्टी बैंक हमें 38450 और उसके बाद 38580 की तरफ जाता दिख सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।